
सिख फॉर जस्टिस की Anti India साजिश का पर्दाफाश, 15 अगस्त के लिए तैयार किया प्लान
Zee News
खालिस्तान समर्थन संगठन सिख फॉर जस्टिस ने एक बार फिर भारत विरोध साजिश रची है. इस बार इस संगठन की ओर से तिरंगे का अपमान किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित पोस्टर जारी किए गए हैं.
नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थन संगठन सिख फॉर जस्टिस ने एक बार फिर भारत विरोध साजिश रची है. इस बार इस संगठन की ओर से तिरंगे का अपमान किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित पोस्टर जारी किए गए हैं. खालिस्तान समर्थक यह संगठन अब दिल्ली को घेरने का प्लान बना रहा है. जानकारी के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस की भारत विरोधी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है. संगठन ने 15 अगस्त को दिल्ली की सड़कों को ब्लॉक करने की साजिश रही है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को झंडा फहराने से रोकने की चाल चल रहा है. सिख फॉर जस्टिस का प्लान है कि कैसे पंजाब, कश्मीर, बंगाल को भारत से अलग किया जाए. इसके अलावा संगठन देश भर में ट्रैक्टर रैली से माहौल बिगाड़ने की साजिश भी रच रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










