
'सिखों से गद्दारी...', राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर भड़कीं हरसिमरत कौर
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं. उन्होंने गोल्डन टैंपल में जा दर्शन भी किए हैं. लेकिन अकाली नेता हरसिम्रत कौर इससे नाराज हैं. उन्हें अभी भी राहुल का पंजाब जाना रास नहीं आ रहा है. उनकी तरफ से बिना नाम लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंच गई है. द गोल्डन टैंपल जा राहुल गांधी ने दर्शन भी किए हैं. अब भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं, लेकिन विपक्ष का एक खेमा अभी भी कांग्रेस को सिख विरोधी के रूप में देखता है. इसी वजह से इस बार जब राहुल पंजाब पहुंचे हैं, अकाली नेता हरसिमरत कौर ने उन पर तीखा हमला बोला है. उनकी तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी सवाल दागा गया है.
नाराज क्यों हैं हरसिमरत कौर?
हरसिमरत कहती हैं कि शुरू से ही पंजाब और सिखों से गद्दारी कर सिखों के धार्मिक स्थलों तक को खत्म करने की कोशिश करने वाले गांधी परिवार के उत्तराधिकारी राहुल गांधी के स्वागत में पंजाब कांग्रेस की उत्सुकता और खुशी देखकर शर्म आती है. आज तक इस परिवार ने माफी नही मांगी, इनका स्वागत कर रहे हो आप. मैं कांग्रेस वालों से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप इनका स्वागत कर रहे हो. बिना माफी मांगे इनकी यात्रा को पंजाब में आने कैसे दिया. अब हरसिम्रत ने बिना नाम लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया है. वो ऑपरेशन जिसमें सेना ने गोल्डन टैंपल के अंदर दस्तक दी थी. जरनैल सिंह भिंडरावाले को मारने का उदेश्य था. उस ऑपरेशन में सेना की जीत तो हुई, लेकिन उसे एक बड़ी सियासी हार के रूप में देखा गया. कई सिखों की भावना आहत हुई थी. उस ऑपरेशन में 83 सैनिक शहीद हुए थे, 492 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 1,592 लोगों को हिरासत में लिया गया था.
ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस के लिए चुनौती
अब उस ऑपरेशन के बाद ही सिखों का एक बड़ा वर्ग कांग्रेस से नाराज हो गया था. 1983 के सिख दंगों ने उसे गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचाने का काम किया. इसी वजह से अब जब राहुल पंजाब पहुंचे हैं, गोल्डन टैंपल में दर्शन कर रहे हैं, हरसिमरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वो पुराने दिन याद दिला रही हैं. जोर देकर कह रही हैं कि जिस परिवार ने अब तक माफी नहीं मांगी, उन्हें पंजाब में एंट्री कैसे दी गई.
इसी कड़ी में अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि गांधी परिवार ने हमेशा पंजाब को तोड़ने का काम किया. स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजने का आदेश इंदिरा गांधी ने दिया. सिख दंगों को बढ़ावा राजीव गांधी ने दिया. लेकिन एक बार भी राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







