
सिक्किम और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी
AajTak
नए साल की शुरुआत में हिमालयी राज्यों सिक्किम और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है. उत्तरी सिक्किम के यमथांग वैली, जीरो पॉइंट, थुम थांग वैली, नथुला पास, बाबा मंदिर और चांगू झील पर बर्फबारी ने मौसम को सर्दियों की चरम सीमा तक पहुंचा दिया है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख के ऊंचे इलाके भी बर्फ से ढक गए हैं, जिससे सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई. बर्फबारी ने पर्यटन को बढ़ावा दिया है, पर्यटक सफेद वादियों का आनंद ले रहे हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











