
सिंहगढ़ किले से लापता तेलंगाना का युवक चौथे दिन जिंदा मिला, 60 लोगों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
AajTak
पुलिस का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है. हालांकि, चार दिन तक वह कहां छिपा रहा या किस हाल में था. इस पर अभी साफ जवाब नहीं मिला है. लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर 60 लोगों ने चार दिन तक खंगाला, तो आखिर वह युवक अचानक चौथे दिन उसी इलाके में कैसे मिल गया?
पुणे के सिंहगढ़ किले से लापता हुआ तेलंगाना का 24 साल का युवक गौतम अजिनाथ गायकवाड़ आखिरकार चार दिन बाद जिंदा मिल गया. उसकी तलाश में पुलिस, एनडीआरएफ, फॉरेस्ट और गांववालों की करीब 60 लोगों की टीम लगातार जुटी थी. तीन दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन चौथे दिन स्थानीय लोगों ने उसे किले के ही अंदर तानाजी मालुसरे स्मारक के पास देखा.
कैसे गायब हुआ था?
20 अगस्त को गौतम अपने दोस्तों के साथ सिंहगढ़ घूमने आया था. शाम करीब 4 बजे उसने दोस्तों से कहा कि वह 'नेचर कॉल' के लिए जा रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसके दोस्तों को किले की खाई के पास उसकी एक चप्पल मिली. घबराकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
तलाशी हुई तेज, पर मिली नाकामी
सूचना मिलते ही हवेली पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. घाटियों, पानी के सोर्स और किले के आसपास के पूरे इलाके को खंगाला गया. यहां तक कि कोंधनपुर फाटा के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखने के बाद उस दिशा में भी तलाशी बढ़ाई गई, लेकिन तीन दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा.
चौथे दिन अचानक मिला सुराग

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










