
सिंधु जल समझौता सस्पेंड, लेकिन भारत कब तक पाकिस्तान को बूंद-बूंद के लिए तरसा देगा?
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया. पाकिस्तान के 80 फीसदी खेती सिंधु के पानी पर निर्भर है. भारत मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ पाकिस्तान में बहने वाले पानी का एक हिस्सा ही स्टोर कर सकता है. अगर भारत चाहे तो पाकिस्तान को जाने वाली सप्लाई को पूरी तरह से बंद करने में कितना समय लगेगा?
'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते', 2016 में पाकिस्तान प्रयोजित उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही थी, जिसमें 18 भारतीय सैनिक मारे गए थे. वह उस वक्त सिंधु जल समझौते का जिक्र कर रहे थे. इसके बाद भी पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए और समझौत पर संकट के बावजूद, भारत ने अब तक इसे रोका नहीं था. लेकिन बीती 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद भारत ने पहली बार सिंधु जल संधि समझौता स्थगित कर दिया है.
PAK के कंट्रोल वाली नदियों का क्या होगा?
भारत ने इस समझौते को तब तक रोकने का फैसला लिया है, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करता. नई दिल्ली की ओर से यह जवाबी कदम, जिसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में निर्णायक पल के रूप में देखा जा रहा है, कुछ अहम सवाल भी पैदा करता है. भारत ने अब सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है, जिसके तहत पाकिस्तान को सिंधु सिस्टम की पश्चिमी नदियों (सिंधु, चिनाब और झेलम) पर कंट्रोल दिया गया है, तो इन नदियों के पानी का वास्तव में क्या होगा? क्या भारत वास्तविक रूप से इसे रोक सकता है और अपने लिए इस पानी का इस्तेमाल कर सकता है? कई बांधों के निर्माण के साथ, भारत कब पाकिस्तान को मिलने वाला पानी पूरी तरह से बंद कर सकेगा?
ये भी पढ़ें: 'भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार', पाकिस्तान के गृहमंत्री की गीदड़भभकी
एक्सपर्ट का कहना है कि, हालांकि भारत के पास अब पश्चिमी नदियों पर स्टोरेज और पानी को डायवर्ट करने संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए कानूनी और कूटनीतिक गुंजाइश है. लेकिन तत्काल में पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को डायवर्ट करने की क्षमता मौजूदा बुनियादी ढांचे संबंधी बाधाओं और बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को विकसित करने की वजह से सीमित हैं.
पाकिस्तान के लिए संधि के क्या मायने?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








