
सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल किसान की हार्ट अटैक से मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
AajTak
दिल्ली से सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक किसान की मौत हो गई. 60 साल के किसान करनैल सिंह की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. हालांकि उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत भेज दिया गया है.
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली से लगे सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. यहां गुरुवार को आंदोलन में शामिल एक और किसान की मृत्यु हो गई. 60 वर्षीय किसान करनैल सिंह की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











