
सिंगर और एक्टर भी बने डांसर टेरेंस, ‘सदाइयां’ से पूरा किया बचपन का सपना
AajTak
टेरेंस लुईस का नाम आज भले ही देश के बेस्ट कोरियोग्राफर की लिस्ट में शुमार हो लेकिन क्या पता है कि बचपन से टेरेंस एक्टर व सिंगर बनना चाहते थे. डांसिंग उनके लिस्ट में थी ही नहीं बल्कि वे डांस तो फाइनैंसियल दिक्कतों को सुधारने के लिए किया करते थे.
टेरेंस लुईस बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं. कई बड़ी फिल्मों के साथ-साथ टेरेंस रिएलिटी शो में जज भी रह चुके हैं. पिछले दिनों टेरेंस ने अपना म्यूजिक एल्बम रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया. दरअसल हमेशा म्यूजिक पर थिरकने वाले टेरेंस एक बेहतरीन सिंगर भी हैं, ये जानकर उनके फैंस हैरान हैं.
aajtak.in से बातचीत में टेरेंस ने कहा कि वे अब डांसिंग से इतर म्यूजिक और एक्टिंग में किस्मत आजमाना चाहते हैं. वे बचपन से सिंगर बनने का सपना देखा करते थे, डांसर तो वे पैसे की कमी के चलते मजबूरी में बने.
Malaika Arora Accident: मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस
टेरेंस बताते हैं, मैं मिडिल क्लास फैमिली से आता हूं. हमारे लिए ये सब टैलेंट आर्ट, म्यूजिक, डांस अमीरों के शौक थे. उस वक्त पैरेंट्स को समझ नहीं थी कि इसमें करियर भी बन सकता है. वो चाहते थे कि पढ़-लिखकर एक अच्छी सी नौकरी कर लूं. मेरे घर की परिस्थिति तो ऐसी थी कि पैरेंट्स ने पहले ही कह दिया था कि हम क्लास 10 तक तु्म्हें पढ़ा पाएंगे इसके आगे खुद कमाकर पढ़ो और बढ़ो. स्कूल कॉलेज में टीचर्स से काफी सपोर्ट मिला, क्योंकि मैं स्कूल में सिंगिंग में काफी अच्छा था. मैं थिएटर भी करता था. डांस तो मेरी जिंदगी में काफी बाद में आया.
Vivek Agnihotri On The Kashmir Files: "कश्मीर पर फिल्म बना रहे हो मरोगे, मैंने कहा मुझे मरना स्वीकार है", विवेक अग्निहोत्री
टेरेंस कहते हैं कि मैं ट्रेंड सिंगर नहीं था लेकिन कॉपी जरूर किया करता था. कॉलेज में जब पढ़ रहा था, तो उस वक्त डांस के जरिए मुझे फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिलती थी. मैं बच्चों के घर जाकर उन्हें डांस सिखाया करता था. मुझे लगा कि पैसे तो यहीं से आते हैं और इसे ही कंटीन्यू करना चाहिए. मैंने एक्टिंग और सिंगिंग के अरमान को दबा दिया और डांस को लेकर फोकस हो गया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












