
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड; टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
ABP News
Sahibzada Farhan Stats: साहिबजादा फरहान ने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान रचा.
Most Runs in Single T20 World Cup Series: साहिबजादा फरहान ने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान रचा. फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फरहान अब तक इसी वर्ल्ड कप में 3 फिफ्टी और एक शतक लगा चुके हैं.
इससे पहले एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. विराट ने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले साहिबजादा फरहान 283 रन बना चुके थे. श्रीलंका के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया.













