
'साहब के लिए कुछ करो, फैसला आपके हक में...', 15 लाख की रिश्वत, जज-क्लर्क नेक्सस बेनकाब
AajTak
ACB के अनुसार, क्लर्क वासुदेव ने काजी के कहने पर पैसे मांगे थे, जिसके सबूत फोन पर बातचीत से मिले हैं. पुलिस ने जज की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुमति मांगी है. काजी फ़िलहाल फरार हैं.
मुंबई के एक हाई-प्रोफाइल 15 लाख रुपये के घूसकांड में नया खुलासा हुआ है. मुंबई सिविल कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एजाज़ुद्दीन सलाउद्दीन काजी, जिन्हें ‘वॉन्टेड’ घोषित किया गया है, ने न सिर्फ इस पूरे रैकेट में सक्रिय भूमिका निभाई बल्कि गिरफ्तार क्लर्क चंद्रकांत वासुदेव के साथ भी उनके बेहद करीबी रिश्ता है. यह बात एसीबी की जांच में सामने आई है.
पुलिस ने बताया कि जज की पूछताछ और जांच आवश्यक है, जिसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुमति लेने की प्रक्रिया एसीबी के वरिष्ठ स्तर पर चल रही है.
पिछले सप्ताह, सिविल कोर्ट के क्लर्क-सह-टाइपिस्ट चंद्रकांत वासुदेव को ज़मीन विवाद के एक मामले में अनुकूल फैसला देने के लिए कथित तौर पर ₹15 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. वासुदेव ने खुलासा किया कि उसने यह रकम जज काजी की ओर से इकट्ठा की थी.
यह भी पढ़ें: CBI घूसकांड: SC में बोले एके बस्सी, 'मेरे पास अस्थाना के खिलाफ पुख्ता सबूत'
जांच से पता चला है कि काजी ने कथित तौर पर वासुदेव को व्यावसायिक मुकदमे में पक्ष में फैसला देने के लिए शिकायतकर्ता से अपने लिए 15 लाख रुपये की मांग करने का निर्देश दिया था. क्लर्क ने पहले कोर्ट के वॉशरूम में शिकायतकर्ता के सहयोगी से "साहेब के लिए कुछ करने" को कहा. मना करने पर धमकी दी गई,"पैसा नहीं दिया तो ऑर्डर आपके खिलाफ जाएगा."
बाद में उसने कैफे में शिकायतकर्ता से मुलाकात की और जज के लिए 15 लाख रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता के ACB से संपर्क करने के बाद, क्लर्क को 10 नवंबर को चेम्बूर के एक कैफे में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










