
सासू मां बनीं Shabana Azmi ने किया Shibani Dandekar का वेलकम, बहू ने ऐसे किया इम्प्रेस
AajTak
शबाना आजमी ने जिस तरह शिबानी दांडेकर का वेलकम किया है, उससे लगता है कि वो काफी अच्छी सास साबित होने वाली हैं. वैसे सासू मां ने तो बहू के लिये प्यारभरी बातें लिख दीं. अब देखते हैं कि शिबानी अपनी सास को कैसे इम्प्रेस करतीं हैं.
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की वेडिंग पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. फरहान-शिबानी की शादी 19 फरवरी को हुई थी. पर अब तक लोगों के सिर से इनकी वेडिंग का खुमार नहीं उतरा है. अभी तक आपने फहरान-शिबानी की वेडिंग की बहुत सी तस्वीरें और वीडियोज देख ले होंगे. पर अभी भी कुछ बचा है, जो शायद आपने मिस कर दिया है. जानते हैं क्या?

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












