
सावधान! सरकारी एजेंसी की वॉर्निंग, iPhone समेत इन प्रोडक्ट पर मंडरा रहा खतरा, यहां जानें फुल डिटेल्स
AajTak
भारतीय एजेंसी इंडियन कंप्यूटर रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की और लोगों को सावधान रहने को कहा. दरअसल, एजेंसी ने iPad समेत कुछ प्रोडक्ट में कमी को स्पॉट किया है. बताया कि इसका इस्तेमाल साइबर अटैकर्स कर सकते हैं और सेंसटिव डिटेल्स को लूट सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर स्कैमर्स और अटैकर्स आजकल लोगों को शिकार बनाने के लिए कई तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सरकार लगातार वॉर्निंग जारी करती है. केंद्र सरकार की डिजिटल दुनिया में सिक्योरिटी एडवाइजरी देने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है.
CERT-In ने iPhone, iPad और अन्य Apple प्रोडक्ट को लेकर एक वॉर्निंग जारी की है और बताया है कि इन प्रोडक्ट में मल्टीपल वल्नरेबिलिटी (खास तरह की कमजोरी) पाई गईं हैं, जो यूजर्स को बड़े खतरे में डाल सकते हैं. इन खामियों की वजह से साइबर स्कैमर्स आपको शिकार बना सकते हैं. ये जानकारी CERT-In ने अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर की है.
इन वल्नरेबिलिटी की वजह से साइबर अटैकर्स आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकते हैं. इनकी मदद से वे आपके डिवाइस, आईपैड आदि से सेंसटिव डिटेल्स चोरी कर सकते हैं. वे सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन को भी बायपास कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Budget 2024 में तोहफा, सस्ते होंगे स्मार्टफोन्स और चार्जर, कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान
ये कमजोरियों कुछ सॉफ्टवेयर वर्जन में पाईं गई हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं. इसमें iOS, iPad OS के ये 17.6 और 16.7.9 हैं. इसमें macOS Sonoma versions 4.6 से पहले के वर्जन हैं. macOS Ventura के वर्जन 13.6.8 और उससे पहले के वर्जन हैं. watchOS 10.6 और उससे पहले से वर्जन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 6 कैसे सबसे बेहतर AI फ्लिप स्मार्टफोन, देखें Review

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












