
'सारे भारतीयों को US से निकाल दो, वरना...', अमेरिकी पत्रकार के जहरीले बोल
AajTak
अमेरिका में प्रवासियों के विरोध में विशेष रूप से भारतीय मूल के लोगों को लेकर बयानबाजी डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद तेज हुई है. ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद भारतीयों को लेकर बयान तेज हुए हैं.
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती बयानबाजी और धमकियों के बीच अमेरिकी पत्रकार और दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट मैट फॉर्नी ने चेतावनी दी है कि 2026 में इस समुदाय के लोगों और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर हमले हो सकते हैं.
इतना ही नहीं फॉर्नी ने कहा कि यहां रह रहे भारतीय मूल के सभी लोगों को अमेरिका से निर्वासित कर देना चाहिए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत 2026 में अपने चरम पर पहुंच जाएगी और भारतीय मूल के लोग, उनके घर, व्यवसाय और मंदिर बड़े पैमाने पर हिंसा का शिकार होंगे. हालांकि, इस पर विवाद के बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया.
फॉर्नी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों की जान बचाने और देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को भारत वापस भेज दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर भारतीय को डिपोर्ट कर देना चाहिए.
फॉर्नी ने यह भी दावा किया कि ये हमले श्वेत समुदाय द्वारा नहीं बल्कि अफ्रीकी-अमेरिकी, हिस्पैनिक-अमेरिकी और पाकिस्तानी मूल के लोगों द्वारा किए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ऐसे घृणित अपराधों को दबाने की कोशिश करेगा. इसका सिर्फ एक ही समाधान है, हर भारतीय को निर्वासित करो.
बता दें कि फॉर्नी लंबे समय से अमेरिका में प्रवासियों के विरोधी रहे हैं और अमूमन भारत विरोधी टिप्पणियां करते रहते हैं. उन्हें पहले भी भारतीयों के खिलाफ बयान देने के चलते नौकरी से निकाला जा चुका है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








