
साउथ गोवा की कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर जारी किया ये सर्कुलर, प्रशासन ने लिया एक्शन और फिर...
AajTak
दक्षिण गोवा जिले की कलेक्टर ज्योति कुमारी ने एक सर्कुलर जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी के लिए प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को 1,000 रुपये का योगदान देने के लिए कहा था, और 25 जनवरी को राज्य के राजस्व मंत्री बाबुश मोनसेराटे द्वारा इस मामले में एक विवाद शुरू होने के बाद जांच शुरू की गई थी.
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण गोवा जिले की कलेक्टर ज्योति कुमारी का सजा के तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया है. दरअसल कलेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए 1,000 रुपये का योगदान करने के लिए कहा था. ज्योति की जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अश्विन चंद्रू को दक्षिण गोवा का कलेक्टर बनाया गया है. उन्होंने बताया कि कलेक्टर ज्योति कुमारी के तबादले का आदेश अवर सचिव (कार्मिक) ईशांत सावंत ने जारी किया है. उन्होंने बताया कि कुमारी को एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है.
कुमारी ने एक सर्कुलर जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी के लिए प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को 1,000 रुपये का योगदान देने के लिए कहा था, और 25 जनवरी को राज्य के राजस्व मंत्री बाबुश मोनसेराटे द्वारा इस मामले में एक विवाद शुरू होने के बाद जांच शुरू की गई थी. हालांकि दक्षिण गोवा कलेक्ट्रेट ने दावा किया था कि एकत्रित धन वृद्धाश्रमों और अनाथालयों को दान किया जाना था.
गौरतलब है कि पहले भी नौकरशाहों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगते रहे हैं. इसी माह राजस्थान की एक महिला कमिश्नर ने IAS पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट चलाने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है. महिला अफसर ने कहा है कि गहलोत सरकार में मंत्री शांति धारीवाल पवन अरोड़ा का बचाव कर रहे हैं. इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. इस मामले की जांच के लिए अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम राजस्थान जाएगी दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग को कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें राजस्थान की एक महिला कमिश्नर ने आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था. महिला अफसर ने यह भी दावा किया है कि गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल पवन अरोड़ा का बचाव कर रहे हैं. महिला अफसर ने कहा है कि पवन अरोड़ा उन्हें परेशान कर रहे हैं.
महिला अफसर ने कहा है कि पवन अरोड़ा उन्हें परेशान कर रहे हैं. इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच के लिए राजस्थान का दौरा करेगी. आयोग ने इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच करने के लिए पुलिस महानिदेशक को भी लिखा है. आयोग ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए. आयोग ने कहा कि इसके साथ ही इस मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई से आयोग को चार दिनों के भीतर अवगत कराया जाना चाहिए.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



