
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव, बोले- चिंता मत करिए, मैं ठीक हूं
AajTak
अल्लू अर्जुन ने लिखा- हैलो, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं. जो भी मेरे संपर्क में आए हैं मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वो भी अपना टेस्ट करा लें.
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील भी की. अल्लू अर्जुन ने की ये पोस्ट अल्लू अर्जुन ने लिखा- हैलो, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं. जो भी मेरे संपर्क में आए हैं मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वो भी अपना टेस्ट करा लें. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए और जब भी चांस मिले वैक्सीन लगवा लीजिए. मैं अपने शुभ चिंतकों से ये प्रार्थना करना चाहूंगा कि मुझे लेकर चिंता मत करिए, मैं ठीक हूं. प्यार.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












