
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए नई एडवाइजरी, I4C ने कहा- CBI, ED वीडियो कॉल कर नहीं करती!
AajTak
तेलंगाना सहित देश भर में 319 साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल 18 ठगों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन ठगों ने डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, ओटीपी फ्रॉड और इश्योरेंस फ्रॉड के जरिए लोगों को सात करोड़ रुपए का चूना लगाया था.
तेलंगाना सहित देश भर में 319 साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल 18 ठगों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन ठगों ने डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, ओटीपी फ्रॉड और इश्योरेंस फ्रॉड के जरिए लोगों को सात करोड़ रुपए का चूना लगाया था. इनके खिलाफ हैदराबाद सिटी साइबर क्राइम यूनिट, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था.
हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा कि आरोपियों से 5 लाख रुपए नकद, 26 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. उनके बैंक खातों में 1 करोड़ 61 लाख 25 हजार 876 रुपए फ्रीज कर दिए गए हैं. वहीं, इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने कहा कि सीबीआई, ईडी या पुलिस वीडियो कॉल के जरिए लोगों को गिरफ्तार नहीं करती है. ऐसी किसी भी तरह की कॉल से सावधान रहना चाहिए.
'घबराएं नहीं, सतर्क रहें, पुलिस वीडियो कॉल नहीं करती'
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने लोगों को इंटरनेट के जरिए किए जाने वाले अपराधों का शिकार न बनने की चेतावनी दी है. उसके द्वारा जारी की गई सलाह में कहा गया है, "घबराएं नहीं, सतर्क रहें. सीबीआई, पुलिस या ईडी वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करते हैं." फेसबुक, व्हाट्सएप और स्काइप जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा है कि बेहतर सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं.
क्या होता है डिजिटल अरेस्ट, कैसे करते हैं ठगी?
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक नया तरीका है. इसमें धोखेबाज ऑडियो या वीडियो कॉल करते हैं. खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी के तौर पर पेश करते हैं. उन्हें केस से मुक्ति दिलाने के नाम पर वसूली करते हैं. ताजा मामले में गिरोह के एक ठग ने 1 सितंबर को आरआरसीएटी में वैज्ञानिक को फोन किया और ट्राई का अधिकारी बनकर लाखों का चूना लगा दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







