
साइबर क्राइम का नया गढ़ बनता जा रहा है हरियाणा का ये चर्चित इलाका, ऐसे मिले थे सबूत
AajTak
जामताड़ा का नाम साइबर क्राइम के लिए चर्चा में रहता है. अब मेवात का साइबर ठगी के मामले में झारखंड के जामताड़ा की तरह नाम सामने आ रहा है. यहां के हजारों नौजवानों ने अब इसी को अपना पेशा बना लिया है.
हरियाणा के नूंह जिले का मेवात इलाका यानी वो जगह जिसके बारे में कहते हैं कि वहां रात के अंधेरे में तो क्या, दिन के उजाले में भी पुलिस को जाने से पहले सोचना पड़ता है. इसी मेवात में कई ऐसे मौके भी आ चुके हैं, जब पुलिस किसी मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए वहां गई और पिट-पिटा कर वापस लौटी. लेकिन अब जिस अब एक नई करतूत मेवात की साख पर बट्टा लगा रही है, वो है मेवात का जामताड़ा बन जाना.
जामताड़ा से आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं साइबर क्राइम की. यानी मेवात का साइबर ठगी के मामले में झारखंड के जामताड़ा की तरह उभर कर सामने आना, जहां के हजारों नौजवानों ने अब इसी काम को अपना पेशा बना लिया है. साइबर ठगी का नया अड्डा बने मेवात के हालात क्या हैं, इसका अंदाजा अब इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने मेवात के चालीस गांवों में सक्रिय करीब 2 लाख सिम कार्ड बंद कराए हैं.
उन गांवों और वहां से चलते सिम कार्ड से ठगी के मामलों की शिकायत नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से सामने आ चुकी है. पुलिस को वहां छुपे बैठे ठगों की गिरफ्तारी के लिए बाकायदा लवाजमे के साथ जाना होता है, क्योंकि यहां पुलिस पर हमला एक मामूली बात है. सूत्रों की मानें तो अनपढ़ से लेकर आठवीं, दसवीं पास लड़के और यहां तक कि अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग इस धंधे में शामिल हैं.
मेवात के ठग खुद को बैंक और बीमा कंपनी के मैनेजर बता कर लोगों को ठगते हैं. ये फिल्म एक्टर्स से लेकर, कई नामचीन लोगों.. यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को भी ठग चुके हैं. राजस्थान पुलिस के मुताबिक 2019 से 2022 तक 560 साइबर फ्रॉड के केस दर्ज हुए थे, जिनमें ज्यादातर मेवात के इलाके से थे.
इसी साल मार्च में केंद्र सरकार ने बताया था कि देश के नौ राज्यों के 32 इलाके ऐसे हैं जो साइबर क्राइम का गढ़ बन गए हैं. इनमें मेवात भी शामिल था.मेवात किस तरह साइबर क्राइम का गढ़ बन रहा है या बन चुका है, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे ही आप यहां पहुंचेंगे, वैसे ही जगह-जगह पर साइबर अपराध से जुड़ी चेतावनियां लिखे बैरिकेड-बैनर दिखने लगेंगे. इसके अलावा, नूंह जिले में जुरेहरा पहला पुलिस थाना पड़ता है, यहां पर भी साइबर अपराध को लेकर चेतावनी लिखी है. ताकि भोले-भाले लोग साइबर ठगों का शिकार न बन जाएं.
फिलहाल मेवात में तेजी से पांव पसारते साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए ही नूंह में साइबर ठगी को रोकने के लिए नया थाना खुला था. लेकिन मेवात में हुई हिंसा के दौरान वही थाना आग की भेंट चढ़ गया था. अब उसे फिर दुरुस्त किया जा रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



