
साइबर अपराधियों का नया ठिकाना Gurugram की साइबर सिटी, सालभर में सामने आए ठगी के 32 हजार केस
AajTak
विश्व के मानचित्र पर साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुका गुरुग्राम अब साइबर अपराधियों के लिए ऐशगाह बनता जा रहा है. साइबर ठग इस कदर सक्रिय हो गए है कि वह जब चाहें लोगो को चूना लगाने में कामयाब हो रहे हैं. साल 2023 के दौरान गुरुग्राम में साइबर ठग्गी के 32000 मामले आए थे, जिसमें करोड़ों रुपए की राशि लोगों से ठगी गई थी.
जामताड़ा की तर्ज पर गुरुग्राम की साइबर सिटी में साइबर सिटी में ठगों का जाल पनप रहा है. यह जगह अब साइबर अपराधियों का नया ठिकाना बनकर उभरा है. यहां एक साल में साइबर ठगी के करीब 32 हजार केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, पुलिस की मदद से 25 करोड़ रुपए की रिकवरी भी की गई है और 600 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है. मगर, अभी भी करीब 7,000 मामले लंबित चल रहे हैं और साइबर ठगी के मामलों में लगाम नहीं लग पा रही है.
आलम यह है कि रोजाना ठगी के औसतन 70 से 80 मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के जुर्म में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान इरशाद, शाहरुख खान और सैफ के रूप मे हुई है. आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 6 एटीएम कार्ड, 38 सिम कार्ड्स और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ठग क्रिकेटर के बाद अब चोरी के केस में पकड़ा गया वॉलीबॉल प्लेयर, 12 मोबाइल जब्त
डीसीपी साउथ गुरुग्राम सिद्धांत जैन ने बताया कि पिछले साल यानी साल 2023 में साइबर ठगी के करीब 32 हजार केस हुए थे. हालांकि, पुलिस ने 25 करोड़ रुपए की रिकवरी भी की और 600 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है. मगर, अभी भी करीब 7,000 मामले लंबित चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद से आई कॉल और गुरुग्राम में..., ऐसे पकड़े गए ATM लूटने वाले दो आरोपी
अनआईडेंटिफाई लिंक का इस्तेमाल करते हैं ठग

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










