
सांस लेने लायक हुई दिल्ली की हवा! GRAP की पाबंदियों से राहत, स्कूल खुलने पर फैसला आज
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी में बीते दो दिन से हवा की दिशा में बदली है, जिससे दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है. CAQM ने ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. वहीं, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने एवं वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने पर फैसला हो सकता है.
Delhi Pollution Updates: दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है. हवा में प्रदूषण का स्तर कम होने पर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को वापस लेने का फैसला किया गया है. जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कई पाबंदियों से राहत मिलेगी. हालांकि, ग्रैप के तहत तीन स्टेज के नियम लागू रहेंगे.
दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता (AQI) में सुधार को देखते हुए रविवार को हुई दिल्ली वायु प्रबंधन आयोग (CAQM) की बैठक में 3 नवंबर को जारी किए गए ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.
वहीं, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज (सोमवार) अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे. जिसमें प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने, बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल गाड़ियों को अनुमति देने एवं वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने समेत तमाम फैसले लिए जाएंगे. बता दें कि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के दौरान दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को 8 नवंबर तक बंद करने और 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया था.
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में बीते दो दिन से हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, जिससे दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज (सोमवार), 7 नवंबर की सुबह 326 दर्ज किया गया है, जो बीते दिन 339 रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण से राहत मिली है. हालांकि, वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI अभी भी 'बेहद खराब' श्रेणी में है.
कब लागू होता है GRAP का चौथा चरण? CAQM के मुताबिक, GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है.
स्टेज 4 पर होती हैं ये पाबंदियां - जरूरी सामान को लाने-ले जाने वालों को छोड़कर ट्रकों की एंट्री पर रोक - बीएस-6 को छोड़कर अन्य डीजल के 4 व्हीकल वाहनों के प्रवेश पर रोक - जरूरी सामान के निर्माण करने के अलावा सभी इंडस्ट्री बंद - हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ब्रिज, पाइपलाइन बनाने के काम को छोड़कर इंडस्ट्री और फैक्ट्रियां बंद. - कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन एक्टिविटी पर पाबंदी. - एनसीआर में राज्य सरकार के दफ्तरों में सिर्फ 50% कर्मचारियों को काम की इजाजत - 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम - स्कूल और कॉलेज बंद एवं ऑड-ईवन की व्यवस्था

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


