
सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार... यूपी से कर्नाटक तक बढ़ता जा रहा इन्फ्लूएंजा का कहर
AajTak
देश के कुछ राज्यों में इन्फ्लूएंजा का कहर बढ़ता जा रहा है. हर बीतते दिन के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और अलग-अलग तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं. कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में मामले ज्यादा तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं.
देश के कुछ राज्यों में इन्फ्लूएंजा का कहर बढ़ता जा रहा है. हर बीतते दिन के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और अलग-अलग तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में अचानक से इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ गए हैं. दोनों ही राज्यों में सरकार अलर्ट है और अस्पतालों में भी इंतजाम किए जा रहे हैं.
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने मंगलवार को टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के साथ एक मीटिंग की थी. बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा हुई और आगे के एक्शन प्लान पर भी मंथन किया गया. उस मंथन के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है. एक विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही जारी कर दी जाएगी. अस्पतालों में भी मास्क पहनने को लेकर आदेश जारी किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारी भी दी कि इन्फ्लूएंजा के ज्यादा मामले 15 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में देखने को मिल रहे हैं. गर्भवती महिलाएं भी इससे ग्रसित हो रही हैं. जोर देकर कहा गया है कि अगर साफ-सफाई रखी जाए, कहीं ज्यादा भीड़ इकट्ठी ना हो तो इस वायरस से बचा जा सकता है.
वैसे इस समय वायरस की वजह से कई लोग एंटी बायोटिक ले रहे हैं, कई तो बिना डॉक्टर से बात किए ऐसा कर रहे हैं. उन तमाम लोगों को स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी है. कहा है कि इस प्रकार से बिना एडवाइज के दवाई लेना ठीक नहीं है. अब कर्नाटक में स्थिति चिंताजनक है तो यूपी में भी मामलों में तेजी देखी गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में H3N2 वायरस के मरीज लगातार आ रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर उनके लिए अलग से वार्ड बनवा रहे हैं. इसके साथ कोविड की तरह मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है और ड्रॉपलेट से बचने की सलाह दी गई है. इसी तरह कानपुर में भी इन्फ्लूएंजा का कहर जारी है. वहां के सबसे बड़े अस्पताल हैलेट में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अभी तक टेस्ट में तो सभी मरीजों को लेकर इस वायरस की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लक्षण समान दिख रहे हैं. इस समय हैलेट का इमरजेंसी वॉर्ड पूरी तरह भर चुका है, ऐसे में दूसरे वॉर्ड में मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



