
सांसों पर आफत... दिल्ली की हवा कितनी जहरीली हो चुकी है कि इमरजेंसी पाबंदियां लगनी शुरू हो गईं?
AajTak
Delhi Pollution: अक्सर दिवाली और सर्दी में दिल्ली की हवा 'जहरीली' हो जाती है, लेकिन इस बार काफी पहले ही हवा का स्तर इतना खराब हो गया है कि ग्रैप-2 लगाना पड़ा है.
प्रदूषण की वजह से दुनिया भर में चर्चित दिल्ली के हालात इस बार कुछ ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं. वैसे तो दिल्ली में धुंध, धुआं, प्रदूषण, जहरीली हवा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार बात कुछ अलग है. अक्सर दिल्ली के गैस चैंबर बनने की खबरें दीवाली के बाद या तेज सर्दी होने पर आती हैं, लेकिन इस बार दिल्ली की हवा काफी पहले ही खराब होने लगी है. इसका नतीजा ये है कि अक्टूबर खत्म होने से पहले ही ग्रैप-2 लागू करना पड़ गया है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अभी दिल्ली की हवा कितनी जहरीली हो गई है कि यहां इमरजेंसी पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते प्रदूषण के बीच आखिरकार आज से पाबंदियों का एलान हो गया है. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह आठ बजे से ग्रैप-2 लागू कर दिया है. इसके तहत फिलहाल कुछ मामूली पाबंदियां लागू की गई हैं. इस आदेश के लागू होते ही दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर पर रोक लग गई है. अभी हवा का स्तर काफी ज्यादा खराब हो गया है.
अभी कैसे है हालात?
दिल्ली में सर्दी आने से पहले ही हवा जहरीली होना शुरू हो गई है. अगर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में सुबह 8 बजे (मंगलवार) 385 AQI रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा जहांगीरपुर में 362, मुंडका में 565, पंजाबी बाग में 354, बवाना में 350 और रोहिणी में 350 AQI था. इनके अलावा बुराड़ी में सुबह 8 बजे 340,आरके पुरम में 332, द्वारका सेक्टर-8 में 324, नरेला में 324, अलीपुर में 321, मंदिर मार्ग पर 319 AQI था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










