सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेला गरबा तो कांग्रेस ने कसा तंज, लिखा - जब जनता तकलीफ में हो तब आप बीमार होती हैं
AajTak
महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया. दूसरी तरफ़ कांग्रेस को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसने का एक और मौका मिल गया.
अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गरबा खेलने की वजह से सुर्खियों में हैं. मंगलवार देर शाम सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक दुर्गा पंडाल में पहुंची, जहां उन्होंने देवी दर्शन किये. यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया. दूसरी तरफ़ कांग्रेस को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसने का एक और मौका मिल गया. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी आपको स्वस्थ देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है। आज आप गरबा खेलती नज़र आयी। बस जब जनता तकलीफ़ में होती है आपको पुकार रही होती है तो आपको बीमार देखते है , व्हीलचेयर पर देखते है या सहारे से चलते हुए देखते है तो बड़ा दुःख होता है.. ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे.. pic.twitter.com/qsv9cwqKER
पूरे देश में इन दिनों गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में राजस्थान के अलवर में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए जहां कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं. मंदिरों में कूलर और एसी लगाए गए हैं. वहीं, भगवान के डाइट चार्ट में बदलाव कर दिया गया है. मंदिरों में भगवान को अब रबड़ी, छाछ और ठंडाई का भोग लग रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारत में हो रहे आम चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाक में सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाएं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी बेहतर होंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक में भारत को लेकर नफरत नहीं है, लेकिन वहां (भारत) वो पाकिस्तान को लेकर नफरत पैदा कर रहा है.