
सहेलियों संग होली खेलने निकली थी 17 साल की बेटी, रात भर रही गुमशुदा, भाई दूज के दिन मिली लाश
AajTak
9वीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी अपनी सहेली के यहां होली खेलने के लिए होली की शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई. उसका फोन बंद था और काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला. सुबह लोगों ने एक खेत में गुमशुदा किशोरी का शव पड़ा हुआ देखा.
Jharkhand News: गोड्डा जिले में होली की शाम सहेलियों को रंग लगाने निकली एक किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का शव भाई दूज के दिन गोविंदपुर गांव के एक खेत से बरामद किया गया. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया, उनकी 17 साल की बेटी होली के दिन शाम को अबीर-गुलाल लगाने अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन रात तक जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका.
इसके बाद घटना की सूचना महागामा पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी पूरी रात खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह किसी ने गोविंदपुर पहाड़ी के समीप एक लड़की के शव की सूचना दी. तब पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की.
एसडीपीओ महागामा शिव शंकर तिवारी और थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू की.
मृतका के पिता ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की राजमहल परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं और परिवार के साथ ऊर्जानगर आवासीय कॉलोनी में रहते हैं.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने बताया, मृतका के शरीर पर जख्म के निशान हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका लग रही है. पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










