
सलमान खान के बाद, ये एक्टर बना सूरज बड़जात्या की फिल्म में 'प्रेम', डायरेक्टर ने किया कंफर्म
AajTak
डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म का जिक्र करते हुए कंफर्म किया है कि उन्हें सलमान खान के बाद नया एक्टर मिल चुका है जो उनकी फिल्म में 'प्रेम' बनेगा. उन्होंने बताया है कि आयुष्मान खुराना अब राजश्री प्रोडक्शन्स के नए 'प्रेम' बनेंगे.
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या 90s के दशक से लोगों को अपनी फिल्मों के जरिए एंटरटेन करते आए हैं. उनकी लगभग सभी फिल्मों में हीरो रहे सलमान के किरदार 'प्रेम' ने फैंस के दिलों पर राज किया. मगर अब सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म से एक नए 'प्रेम' को इंट्रोड्यूस करने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि आयुष्मान खुराना अब उनकी आने वाली फिल्म में 'प्रेम' बनेंगे.
क्या है सूरज बड़जात्या की फिल्म की कहानी?
सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म पर खुलकर बात की है. उन्होंने कंफर्म किया है कि उन्हें सलमान खान के बाद नया एक्टर मिल चुका है जो उनकी फिल्म में 'प्रेम' बनेगा. डायरेक्टर ने फिल्म पर बात करते हुए कहा है, 'हम लोग मुंबई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसकी कहानी मुंबई में सेट है. आयुष्मान एक बेहतरीन और मेहनती एक्टर हैं.'
'ये सब सही कहानी सुनाने के बारे में है और इसे सच जैसा दिखाने के लिए सही आर्टिस्ट के साथ बनाना. इनके अलावा, हमारे पास और भी लोग हैं कास्ट में, जैसे मेरे सभी फिल्मों में होता हैं. मुझे हर फिल्म की शूटिंग से पहले घबराहट होती है. ये तब से है जब मैंने अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया बनाई थी. अब भी वैसा ही है.
सूरज बड़जात्या के लिए क्या है सबसे अहम चीज?
सूरज बड़जात्या ने आगे उस बात का भी जिक्र किया है जो उनके लिए एक फिल्म बनाते वक्त सबसे अहम है. उनके मुताबिक, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं, बल्कि उसकी कहानी और सीन सबसे जरूरी है जिसके जरिए वो अपनी ऑडियंस से कनेक्ट होना चाहते हैं. डायरेक्टर ने कहा है, 'एक प्रोड्यूसर के नजरिए से ये फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी, बल्कि ये जरूरी है कि आप उस विचार या सीन से जुड़ पाएं या नहीं.'

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











