
सर्प विशेषज्ञ मनीष को कोबरा सांप ने डसा, मौत पहले वीडियो बना कर लोगों से की ये अपील
Zee News
19 साल का मनीष वैष्णव राजस्थान के पाली (Pali News) में शेखावत नगर का रहने वाला था. अपनी मौत से पहले उसने कोबरा सांप को पकड़कर उसे छोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया.
पाली: राजस्थान के पाली जिले में एक जहरीले सांप के काटने से 19 साल के एक नौजवान की मौत हो गई. हैरान करने वाली बात ये है कि वह युवक सांपों को पकड़ने का माहिर था. 19 साल की उम्र में वह करीब 200 सांपों को पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ चुका था. लेकिन मंगलवार को कोबरा सांप (Cobra Snake) के ही डसने से उसकी मौत हो गई. मौत से पहले वीडियो जारी कर दिया ये पैगाम 19 साल का मनीष वैष्णव राजस्थान के पाली (Pali News) में शेखावत नगर का रहने वाला था. अपनी मौत से पहले उसने कोबरा सांप को पकड़कर उसे छोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया, इस वीडियो के जरिए मनीष लोगों को सांप पकड़ने के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत देता नजर आ रहा है. इसमें वह ये भी कहता हुआ नज़र आ रहा है कि अगर किसी को सांप काट ले तो उसे फौरन अस्पताल ले जाए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










