)
भारत में बनेगा यूक्रेन में तबाही मचाने वाला लैंसेट-3 ड्रोन, रूस देगा 100% टेक्नोलॉजी; दुश्मन के टैंक होंगे कबाड़
Zee News
Lancet-3 drone offer India: रूस द्वारा लैंसेट-3 की टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन अधिकार देने की यह बेहतरीन पेशकश भारत को ड्रोन युद्ध के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने और अपनी सामरिक ताकत को तेजी से बढ़ाने का जबरदस्त मौका देगी.
Russia Lancet-3 drone offer India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के बाद, दोनों देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत होने के संकेत मिले हैं. दरअसल, भारत अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए जोरों शोरों से जुटा हुआ है. जहां रूसी टेक्नोलॉजी एक नई उम्मीद बनकर उभरी है. दरअसल, रूस ने भारत को एक और अभूतपूर्व रक्षा प्रस्ताव दिया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया नई दिल्ली यात्रा के दौरान, रूस ने अपनी लड़ाई में सिद्ध हो चुकी 'लैंसेट-3' लोइटरिंग म्यूनिशन की टेक्नोलॉजी और लाइसेंस उत्पादन के लिए औपचारिक रूप से ऑफर दिया है. लैंसेट-3 उस भयानक ‘कामीकाजी ड्रोन’ परिवार का सबसे शक्तिशाली वर्जन है जिसने यूक्रेन संघर्ष में तबाही मचाई है.
