
सर्द मौसम…दर्द और गम! DOP ने बताया- कैसे और किन हालात में शूट हुई 'द कश्मीर फाइल्स'
AajTak
द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी और पटकथा तो देखने वालों को झकझोरती ही है उसकी सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग पर भी बातचीत हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफर (डीओपी) उदय सिंह मोहिते हैं. aajtak.in से बातचीत में उदय ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर पैसे के साथ-साथ देशभर में सुर्खियां भी खूब बटोर रही है. राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया, सोशल मीडिया में इसपर जबर्दस्त चर्चा जारी है. फिल्म की कहानी और पटकथा तो देखने वालों को झकझोरती ही है उसकी सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग पर भी बातचीत हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफर (डीओपी) उदय सिंह मोहिते हैं. उदय सिंह का विवेक अग्निहोत्री संग ये तीसरा काम है. aajtak.in से बातचीत में उदय ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए.
उदय बताते हैं, ‘मैं विवेक के साथ तीसरी बार जुड़ा हूं. उनके साथ अच्छी ट्यूनिंग है. जब मुझे विवेक ने इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो मैं भी काफी शॉक्ड हो गया था. मुझे पता ही नहीं था कि ऐसा भी कुछ हुआ है. उस वक्त तो मैं स्कूल में था. न कभी इस तरह की खबर सुनी थी. रिसर्च मटेरियल और डॉक्यूमेंट्री देखी, तो काफी शर्म आई थी कि हमें कैसे इसका अंदाजा नहीं है’.
The Kashmir Files: क्यों कपिल शर्मा से नाराज हुए अनुपम खेर? 'आधे सच' से विवेक अग्निहोत्री ने उठाया पर्दा
शूटिंग का एक्स्पीरियंस काफी डिप्रेसिंग था उदय ने बताया ‘हमने बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू की लेकिन सच कहूं तो पूरा शूटिंग एक्सपीरियंस ही काफी डिप्रेसिंग था. एक्टर्स अपना शॉट देकर आते और चुपचाप खड़े हो जाते. कुछ दिनों की शूटिंग के बाद पता चला कि सभी कास्ट डिप्रेशन में है. इस दर्द को छिपाने के लिए जबरदस्ती सेट पर हंसी-मजाक किया जाता था लेकिन सब समझते थे कि ये माहौल को लाइट बनाने के लिए किया जा रहा है. हैरानी की बात है कि केवल कोर एक्टर्स ही नहीं बल्कि साइड व लोकल एक्स्ट्रा एक्टर्स भी परेशान दिखते थे.
तीस दिन में पूरी हुई शूटिंग उदय कहते हैं ‘पूरी फिल्म की शूटिंग 30 दिन की थी. शूटिंग ज्यादातर मसूरी व देहरादून में हुई है. वहां हमें कश्मीर स्थापित करना था. लेकिन कुछेक ऐसे सीन्स थे जिसे कश्मीर के बाहर शूट किया ही नहीं जा सकता था. तो कश्मीर में हमारा लगभग एक हफ्ते का शेड्यूल रखा गया था. हमें डल लेक में एक सीन फिल्माना था. शॉकिंग बात ये थी कि पूरी लेक बर्फ से जमी हुई थी. वहां के लोकल बिजनेस वाले ने खुद सामने से बताया कि तीस साल बाद आज कश्मीर की डल झील पर बर्फ जमी है. वो कह रहे थे कि उस वक्त कश्मीरी पंडितों के साथ जब हादसा हुआ था, उसी वक्त आखिरी बार झील पर बर्फ जमी थी. ये इत्तेफाफ की बात ही है’.
पूरी उंगलियां जम जाती थीं कश्मीर में शूटिंग के माहौल के बारे में उदय ने बताया ‘सुबह हम डल झील पर शूट करने वाले थे. शूटिंग का यह आखिरी हिस्सा था. इसमें मेरे साथ विवेक भी आ गए. वहां टेंप्रेचर माइनस में था. उंगलियां दर्द कर रही थीं, वे ठंड से नीली पड़ कर जकड़ गई थीं. मुझे किसी ने कहा कि आप गाड़ी में बैठकर हीटर ऑन करो वर्ना उंगलियां फट जाएंगी. ये सिलसिला चलता रहा, मैं बोट से कार में आता और हीटर में बैठता फिर वापस शूट के लिए जाता था. पूरा फ्रोजन माहौल था’.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



