
सरायकेला और ईचागढ़... झारखंड चुनाव में हो रही सियासी दबदबे वाले राजघरानों की चर्चा
AajTak
झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई है. इस सीट के साथ ही सरायकेला और ईचागढ़ के राजघरानों की भी झारखंड चुनाव में खूूब चर्चा हो रही है.
झारखंड चुनाव में सरायकेला हॉट सीट है. सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चुनाव मैदान में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लिए कोल्हान रीजन की कमान संभालते आए चंपाई इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. सरायकेला की बात हो रही है तो चर्चा दो राजघरानों की सियासी धमकक को लेकर भी है. ये दो राजघराने हैं सरायकेला और ईचागढ़. ये दोनों राजपरिवार भी इलाके की सियासत में मजबूत दखल रखते हैं.
सरायकेला राजघराने की बात करें तो देश की आजादी के बाद साल 1957 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव से ही इस सीट पर राजपरिवार का दबदबा रहा है. 1957 में सरायकेला के राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव सरायकेला सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. 1962 के चुनाव में सरायकेला राजघराने के टिकैत नृपेंद्र नारायण सिंहदेव विधानसभा पहुंचे तो वहीं 1972 में राजा सत्यभानु सिंहदेव चुनाव मैदान में उतरे थे. 1972 के विधानसभा चुनाव के बाद यह सीट आरक्षित हो गई थी. सरायकेला सीट आरक्षित हो जाने बाद राजपरिवार ने विधायी राजनीति से दूरी बना ली. हालांकि, बाद में राजपरिवार ने निकाय चुनाव में दिलचस्पी दिखाई. सरायकेला राजपरिवार से रानी अरुणिमा सिंहदेव दो बार सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष रही हैं.
सरायकेला के राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव के पुत्र भी सियासत में सक्रिय रहे हैं. टिकैत नृपेंद्र नारायण सिंहदेव जहां सरायकेला सीट से विधायक रहे, वहीं दूसरे पुत्र आरएन सिंहदेव तो पड़ोसी राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. दरअसल, आरएन सिंहदेव को ओडिशा के पटनागढ़ राजघराने के महाराजा पृथ्वीराज सिंहदेव ने गोद ले लिया था. आरएन सिंहदेव ने चुनावी राजनीति में 1957 में ही एंट्री ली थी. 1957 से 1974 तक लगातार विधायक रहे आरएन सिंहदेव ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे और मुख्यमंत्री भी बने.
आरएन सिंहदेव की बहन और ढेंकानाल की महारानी रत्नप्रभा देवी भी दिग्गज नेता बीजू पटनायक को हराकर विधानसभा पहुंची थीं. वर्तमान की बात करें तो इस परिवार से केवी सिंहदेव ओडिशा की सियासत में सक्रिय हैं. फिलहाल, केवी सिंहदेव ओडिशा सरकार में डिप्टी सीएम हैं.
ईचागढ़ राजघराने का भी रहा है दबदबा
राजपरिवार और राजनीति का नाता सरायकेला खरसावां जिले में बस सरायकेला राजघराने तक ही सीमित नहीं है. जिले का एक और राजपरिवार सियासत में धमक रखता है. यह ईचागढ़ राजपरिवार है. सरायकेला राजघराने के तीन राजा एक-एक बार चुनावी बाजी जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे तो वहीं ईचागढ़ के राजा और युवराज भी विधायक रह चुके हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









