
'सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं', मजिस्ट्रेट के पानी मांगते ही आग-बबूला हो गई महिला सिपाही
AajTak
सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मजिस्ट्रेट के पानी मांगने पर महिला कांस्टेबल ने देने से इनकार कर दिया और कहा कि हम सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं, पर्सनल काम नहीं करेंगे. इसके बाद मजिस्ट्रेट ने अधिकारी से शिकायत करने की धमकी भी दी.
सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पानी को लेकर महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से भिड़ गईं.
वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है, 'हम सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं फिर आपका काम क्यों करें.' मजिस्ट्रेट ने उसे पानी लाने को कहा तो महिला कांस्टेबल ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट की तरफ से कार्रवाई की धमकी भी दी गई.
पानी मांगने पर नाराज हुई महिला कांस्टेबल
साहब ने नाश्ता पानी कर लिया लेकिन साथ वालों को भूल गए! एक बोतल पानी की वजह से मजिस्ट्रेट साहब पर फूटा महिला सिपाही का गुस्सा, मजिस्ट्रेट ने दी शिकायत की धमकी।#Patna #PatnaPolice #Bihar pic.twitter.com/luyfHdYgU8
इस वायरल वीडियो के पीछे की जब आप कहानी जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. दरअसल एक कार्यक्रम में ड्यूटी लगने के बाद वहां मौजूद मजिस्ट्रेट ने नाश्ता कर लिया और उसके बाद महिला कांस्टेबल से एक बोतल पीने का पानी मांग लिया.
मजिस्ट्रेट के पानी मांगते ही महिला कांस्टेबल भड़क गईं. महिला कांस्टेबल ने कहा, 'हम सरकार के नौकर हैं, सरकार का काम करेंगे लेकिन किसी के पर्सनल नौकर नहीं है जो उनका काम करेंगे.' साथ ही महिला कांस्टेबल इस बात से भी नाराज दिखी कि मजिस्ट्रेट ने नाश्ता कर लिया और सिपाही भूखे-प्यासे ड्यूटी करते रहे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












