
सरकारी टीचर, स्कूल से अपहरण और जबरन शादी... पकड़ौआ विवाह से बिहार में मचा हड़कंप!
AajTak
कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी. नाम था अंतर्द्वंद्व. उसमें नायक की जो रील लाइफ थी. वैसा ही कुछ नए-नए सरकारी टीचर बने गौतम कुमार की जिंदगी में होगा, ये ना तो गौतम ने सोचा था और ना ही उसके घरवालों ने. मगर हुआ ऐसा ही.
करीब पौने चार लाख किलोमीटर का सफर कराने के बाद भले ही हमने विक्रम लैंडर को चांद पर लैंड करा दिया, लेकिन जमीन पर आज भी बहुत सारे विक्रम ऐसे हैं, जो अपनी मर्जी की दुल्हन तक घर में नहीं ला सकते. और इसकी वजह है बिहार का एक पुराना चलन, जिसमें ऐसे लड़कों को अगवा कर लिया जाता है, जो नौकरी पेशा हो जाते हैं. ऐसी ही एक पकड़ौआ शादी से बिहार में हड़कंप मचा हुआ है.
गौतम के साथ अजब वारदात कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी. नाम था अंतर्द्वंद्व. उसमें नायक की जो रील लाइफ थी. वैसा ही कुछ नए-नए सरकारी टीचर बने गौतम कुमार की जिंदगी में होगा, ये ना तो गौतम ने सोचा था और ना ही उसके घरवालों ने. लेकिन अपनी बेटी के लिए एक अच्छे से रिश्ते की तलाश में एक परिवार ने गौतम के साथ जो किया, वो एक पूरे बिहार के लिए एक बड़ी खबर बन गई.
एक शादी क्या हुई, लड़की के चाचा के हाथों में हथकड़ी लग गई. बाप मुल्जिम बन गया. लड़के के घर में मातम पसरा है. बात कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई. आम तौर पर शादी में लोग खुशियां मनाते हैं, मगर यहां मामला उल्टा हो गया. क्योंकि ये जबरदस्ती की शादी है यानी पकड़ौआ विवाह.
जबरन पकड़कर शादी कराने का चलन पकड़ौआ विवाह. यानी पकड़ कर विवाह करा देना. फिल्म अंतर्द्वंद्व ने बिहार के इस खौलते हुए सच को स्क्रीन पर बखूबी दिखाया था. बिहार में जब अपहरण उद्योग अपने चरम पर था. गुंडे बदमाश फलफूल रहे थे. उस दौर में बिहार में ऐसी शादियां भी खूब फली-फूलीं. लेकिन अब गुजरते वक़्त के साथ ऐसे मामले थोड़े कम हो गए. मगर 29 नवंबर को वैशाली के पातेपुर गांव में जो कुछ हुआ, उसने लोगों के जेहन में 90 के दशक के उस दौर की यादें ताजा करा दीं.
हाल ही में सरकारी शिक्षक बना था गौतम असल में बिहार सरकार ने हाल ही में बीपीएससी के तहत पूरे राज्य में करीब 1 लाख 20 हज़ार नौजवानों को सरकारी शिक्षक के तौर पर बहाल किया था. सरकार ने इन नौकरियों को अपनी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन इसी योजना के तहत नौकरी पाने वाले बिहार के हाजीपुर के नौजवान गौतम कुमार को शिक्षा विभाग की ओर से अप्वाइंटमेंट लेटर क्या मिला, ये नौकरी ही मानों उसके जी का जांजाल बन गई.
29 नवंबर 2023, बुधवार, दोपहर 3 बजे नई-नई नौकरी लगने के बाद गौतम बुधवार 29 नवंबर को वैशाली के रेपुरा मध्य विद्यालय, पातेपुर में बच्चों को पढ़ाने पहुंचा था. घड़ी में दोपहर के करीब 3 बज रहे थे. लेकिन तभी अचानक दो लोग स्कूल में उसके पास आए और प्रिंसिपल से मिलने जाने का बहाना कर उसे अपने साथ ले जाने लगे. इससे पहले कि गौतम कुछ समझ पाता, उन अजनबियों ने उसे बंदूक के दम पर स्कूल से बाहर खींच लिया और एक बोलेरो गाड़ी में बिठा कर अपने साथ ले गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



