
सरकारी काम ठप, अरबों का नुकसान... क्यों पहले से लंबे और महंगे हो रहे हैं अमेरिका के शटडाउन?
AajTak
अमेरिका में सरकार के शटडाउन अब सिर्फ पॉलिटिक्स तक सीमित नहीं रहे. ये पहले से ज्यादा लंबे, महंगे और खतरनाक हो चुके हैं. ताजा हालात में हर हफ्ते अरबों डॉलर की चपत लग रही है और इकोनॉमी पर सीधा असर दिख रहा है. सवाल ये है कि नेताओं की इस रस्साकशी की असली कीमत कौन चुका रहा है.
अमेरिका में सरकार का शटडाउन पहले कभी-कभार और कुछ दिनों के लिए होता था, लेकिन अब ये ज्यादा लंबे, ज्यादा नुकसानदायक और कहीं ज्यादा महंगे साबित हो रहे हैं. अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि हर नया शटडाउन कर्मचारियों, कारोबार और पूरी इकोनॉमी पर भारी बोझ डालता है. राजनीतिक टकराव की वजह से होने वाले ये शटडाउन अब अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा रहे हैं.
बढ़ते बिल से हर हफ्ते अरबों का नुकसान
कांग्रेशनल बजट ऑफिस (CBO), जो एक नॉन-पार्टिजन वित्तीय संस्था है, संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2018–2019 का शटडाउन जो अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा रहा और 34 दिन चला, उसने देश की GDP को 11 अरब डॉलर से घटा दिया. इसमें से 3 अरब डॉलर 2018 की चौथी तिमाही में और 8 अरब डॉलर 2019 की पहली तिमाही में गिरे. खास बात ये कि इसमें से 3 अरब डॉलर का नुकसान हमेशा के लिए हो गया. एजेंसी के मुताबिक ये 2019 की अनुमानित सालाना GDP का 0.02% था.
इससे पहले 2013 में हुए शटडाउन ने भी भारी नुकसान पहुंचाया था. उस वक्त ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस ने आंकड़ा जारी किया कि उस क्वार्टर में GDP ग्रोथ पर 0.3 पर्सेंट पॉइंट का असर पड़ा. वहीं ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान नेशनल पार्क बंद होने से टूरिज्म राजस्व का नुकसान हुआ, फेडरल लोन और ग्रांट में देरी हुई और अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट अटक गए.
कुल मिलाकर सीधी बात ये है कि सरकार का हर हफ्ते बंद होना, अरबों डॉलर सीधे-सीधे उड़ा देता है. मौजूदा शटडाउन में, EY-Parthenon के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया कि इकोनॉमी को हर हफ्ते करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है, यानी ग्रोथ में 0.1 पर्सेंट पॉइंट की गिरावट. वहीं व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्रियों ने पॉलिटिको की रिपोर्ट में दावा किया कि यह नुकसान असल में 15 अरब डॉलर प्रति हफ्ता तक हो सकता है.
शटडाउन जितने ज्यादा लंबे, उतने ही कठिन और महंगे

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










