
'सम्मान मांगा था, अपमान मिला...', ये कहते हुए राज ठाकरे ने 20 साल पहले छोड़ दी थी शिवसेना, जानें- उद्धव से क्यों हुए मतभेद
AajTak
राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने का फैसला अचानक नहीं लिया, बल्कि इससे पीछे की वजह दोनों भाइयों की बीच लगातार बढ़ते मतभेद और अधिकारों की लड़ाई रही, जो 1995 से शुरू हुई थी. वैसे तो शिवसेना में बाल ठाकरे के सबसे करीबी राज ठाकरे हुआ करते थे और उन्हें ही राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था.
महाराष्ट्र की सियासत में 20 साल बाद फिर से राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक होने के कयास लगाए जा रहे हैं. पहले एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने मतभेद भुलाने की बात कही और फिर इसके जवाब में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र के हितों का हवाला देते हुए मामूली झगड़ों को पीछे छोड़ने के संकेत दिए हैं. उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे ने साल 2005 में शिवसेना से अलग होने का फैसला किया था और फिर 2006 में अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएमएस) का गठन किया.
'सम्मान मांगा था, अपमान मिला'
तारीख-18 दिसंबर 2005, जगह- शिवाजी पार्क जिमखाना. राज ठाकरे ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी जिसमें उन्होंने शिवसेना से अलग होने का ऐलान किया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सम्मान मांगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ अपमान और बेइज्जती मिली. असल में राज ठाकरे को ही शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था क्योंकि वह पार्टी में उद्धव से ज्यादा सक्रिय थे और उनकी छवि भी अपने चाचा बालासाहेब की तरह एक तेजतर्रार नेता की थी.
ये भी पढ़ें: BMC के चुनाव, ठाणे-मुंबई में प्रभाव... 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से क्या बदलेंगे समीकरण?
राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने का फैसला अचानक नहीं लिया, बल्कि इससे पीछे की वजह दोनों भाइयों की बीच लगातार बढ़ते मतभेद और अधिकारों की लड़ाई रही, जो 1995 से शुरू हुई थी. वैसे तो शिवसेना में बाल ठाकरे के सबसे करीबी राज ठाकरे हुआ करते थे. बाल ठाकरे के ही तेवर, वैसे ही खुलकर बोलने की हिम्मत और वह हर खूबी, जो राज ठाकरे को बाल ठाकरे का उत्तराधिकारी बना सकती थी. तब तक उद्धव ठाकरे राजनीति में उतने एक्टिव नहीं थे.
पार्टी में उद्धव का कद बढ़ने लगा

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








