
समान नागरिक कानून, लंबित केसों की लंबी लिस्ट और राजस्थान चुनाव... कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सीधी बात
AajTak
आजतक के खास कार्यक्रम सीधी बात में इस बार हमारे खास मेहमान रहे अर्जुन राम मेघवाल. वे इस समय कानून मंत्री हैं. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्हें यह अहम मंत्रालय सौंपा गया है. आजतक के खास कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखी.
आजतक के खास कार्यक्रम सीधी बात में इस बार शिरकत की भारत सरकार में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने. बता दें कि हाल ही में देश में कानून मंत्रालय में खास बदलाव किया गया है. अर्जुन राम मेघवाल से पहले इस मंत्रालय को किरेन रिजिजू संभाल रहे थे. लेकिन केंद्र सरकार ने आंतरिक फेरबदल करते हुए राजस्थान के इस कद्दावर नेता को जिम्मेदारी सौंपी. इस कार्यक्रम में उन्होंने बदलाव से लेकर खुद पर बढ़ी जिम्मेदारी को लेकर कई मुद्दों पर खुल कर अपनी बात रखी. कार्यक्रम के होस्ट सुधीर चौधरी ने उनसे सवाल पूछा गया कि चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्हें ये मंत्रालय क्यों दिया गया? क्या वे एक्सिडेंटल लॉ मिनिस्टर हैं?
इस सवाल के जवाब में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मैं इस शब्द (एक्सिडेंटल मिनिस्टर) से तो सहमत नहीं हूं. इसके आगे उन्होंने कहा कि यह तो प्रधानमंत्री मोदी का फैसला है. मंत्रालय में फेरबदल करना तो प्रधानमंत्री का अधिकार है. मेरे लिए इन दिनों बढ़ी जिम्मेदारी यह है कि मैं अब इस विभाग को सही ढंग से चलाऊं. हमें केसों की संख्या में कमी लानी है. इसके बाद सुधीर चौधरी ने सवाल पूछा कि इसी फॉर्मेट पर तो किरेन रिजिजू काम कर रहे थे, फिर उन्हें क्यों हटाया गया? इसके जवाब में कानून मंत्री ने कहा कि न्यायपालिका के साथ हमारे संबंध सौहार्दपूर्ण हैं.
कैसे काम करेंगे अर्जुन राम मेघवाल?
इस सवाल के जवाब में कानून मंत्री ने कहा कि हम अगले 10 महीनों में टेक्नोलोजी के साथ काम करेंगे. हम ई-कोर्ट के जरिए मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही कानून मंत्री ने ट्रैफिक के मामलों का एक उदाहरण भी रखा. पहले ट्रैफिक से जुड़े मामले कोर्ट में जाते थे, लेकिन अब वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से हम तुरंत ही फैसला कर देते हैं. ऐसे ही चेक बाउंस करने के मामलों पर एक साथ फैसला कर सकते हैं. इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के कई मामलों में भी एक साथ फैसला किया जा सकता है.
क्या कैबिनेट में फेरबदल सामान्य था?
आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने सवाल पूछा कि उनको कानून मंत्री बनाए जाने का फैसला अचानक हुआ. यह कोई कैबिनेट रिशफल तो नहीं था. तो सरकार ने उन्हीं पर भरोसा क्यों जताया? इसके जवाब में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह तो प्रधानमंत्री जी का फैसला था. फैसला लेना उनका काम है और उसपर खरा उतरना हमारा काम है. इसके बाद सवाल पूछा गया कि सरकार और न्यायपालिका के संबंध खराब हो रहे थे, इसलिए यह फेरबदल हुआ और अर्जुन राम मेघवाल को मामला ठंडा करने के लिए लाया गया है? इसके जवाब में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र है. हमारी कोशिश रहेगी कि वो स्वतंत्र ही रहे. लेकिन साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि हम न्यायपालिका के साथ सामंजस्य बना रहे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



