
'समय के साथ बढ़ रही भारत से जंग की संभावना, हमें नर्मी की उम्मीद...', ढीले पड़े PAK रक्षा मंत्री के तेवर
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ संघर्ष की संभावना समय के साथ बढ़ रही है, जबकि विभिन्न देश इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. आसिफ ने यह बात संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ी चिंता जताते हुए कहा कि भारत के साथ संघर्ष की संभावनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश लगातार चल रही है, और इसकी पहल पाकिस्तानी की तरफ से देखी जा रही है.
संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "संघर्ष की संभावनाएं समय के साथ बढ़ रही हैं; वे घट नहीं रही हैं. हालांकि कई देशों ने इस स्थिति को टालने की कोशिश की है."
यह भी पढ़ें: 'पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, सरकार टाइम वेस्ट न करे...', राहुल गांधी ने की सख्त एक्शन की मांग
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर कुछ भी कहने से इनकार!
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत की ओर से कोई हमला होता है तो पाकिस्तान भी उसका मुकाबला करेगा. हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया की प्रकृति के बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है.
आसिफ ने कहा, "अगर भारत कोई उल्लंघन करता है, तो हम जवाब देंगे और हमारे जवाब की प्रकृति भारतीय कार्यों द्वारा निर्धारित की जाएगी. हमारी प्रतिक्रिया को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











