
समंदर की लहरें, पत्थर के पीछे लाश और मौके से भागता पति... एक कैमरे ने यूं किया खूनी साजिश का खुलासा
AajTak
जासूसी की दुनिया में या फिर हॉलीवुड की फिल्मों में तो ऐसा होते हमने और आपने कई बार देखा, पढ़ा, सुना. मगर असल जिंदगी में भी ऐसा इत्तेफाक हो जाए, कम ही होता है. गोवा के खूबसूरत बीच पर एक शख्स अपनी बीवी का क़त्ल कर रहा था. मगर कैमरे में ये वारदात इत्तेफाक से कैद हो गई.
Goa Wife Murder Case: एक कत्ल हो रहा था. वो भी लाइव. कातिल के आस-पास कोई मौजूद नहीं था. खुद कातिल को भी यकीन था कि उसे कोई नहीं देख रहा है. और सच में उसे कोई नहीं देख रहा था. लेकिन इसे इत्तेफाक कहें या कातिल की बदनसीबी कि जिस वक्त वो कत्ल कर रहा था, उसी वक्त कुछ दूर बैठी एक महिला समंदर की लहरों को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रही थी. और ठीक उसी वक्त कत्ल का वो लम्हा भी उसके कैमरे में कैद हो गया. आगे की कहानी बेहद हैरान करने वाली है.
कैमरे में कैद कत्ल जासूसी की दुनिया में या फिर हॉलीवुड की फिल्मों में तो ऐसा होते हमने और आपने कई बार देखा, पढ़ा, सुना. मगर असल जिंदगी में भी ऐसा इत्तेफाक हो जाए, कम ही होता है. गोवा के खूबसूरत बीच पर एक शख्स अपनी बीवी का क़त्ल कर रहा था. और उसी बीच से दूर एक घर में बैठे कुछ लोग यूं ही समंदर की लहरों की तस्वीरें अपने कैमरे में क़ैद कर रहे होते हैं. और इत्तेफाक से उन्हीं लहरों के साथ-साथ उनका कैमरा एक लाइव क़त्ल को भी कैद कर लेता है.
खौफनाक कत्ल की पूरी कहानी 19 जनवरी, शुक्रवार की दोपहर करीब पौने चार बजे का वक्त था. साउथ गोवा के काबो-डी-रामा के मशहूर राजबाग बीच पर तब तमाम सैलानी मौजूद थे. लेकिन इस बीच का एक कोना ऐसा था, जहां बड़ी बड़ी चट्टानें थी. समंदर की लहरें इन चट्टानों तक उस तरह नहीं पहुंचती थी, जैसी एक खुली बीच के किनारे पहुंचती है. यानी यहां पर कम ही सैलानी आया करते थे. लेकिन उस दिन दो लोग इस बीच पर पहुंचते हैं. एक महिला और एक पुरुष. कुछ देर बाद उस महिला का साथी बीच से वापस लौट रहा होता है. अब महिला उसके साथ नहीं थी. अब इसके आगे की पूरी कहानी आपको बताते हैं.
19 जनवरी की है वारदात साउथ गोवा के काबो-डी-रामा इलाके में राजबाग बीच के किनारे बहुत सारे अपार्टमेंट्स बने हुए हैं. ज्यादातर इन रिहायशी अपार्टमेंट में सैलानियों के भी ठहरने के इंतजाम हैं. ऐसी ही एक आपार्टमेंट में बैठी एक महिला 19 जनवरी की दोपहर बीच और समंदर की लहरों को अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी. तभी उसे एक कपल चट्टानों के बीच इस जगह जाता हुआ दिखाई देता है. लेकिन कुछ देर बाद उसका कैमरा दिखाता है कि कपल में से पुरुष तो वापस लौट रहा है, लेकिन महिला नहीं है. अब वो कैमरे का पूरा फोकस उसी तरफ कर देती है. कुछ देर बाद फिर वहां पर हलचल होती है. वो शख्स टहलते हुए उसी जगह वापस जाता दिखाई देता है. वहां कुछ देखने के बाद वो एक बार फिर वो लौट जाता है.
तीसरा बार वापस लौटकर आता है संदिग्ध कैमरा अब भी ऑन था. अब अचानक कैमरे में वही शख्स जो अपनी महिला साथी को छोड़ कर पहले अकेला लौटा, फिर वापस उसी जगह गया, फिर लौट आया, अब तीसरी बार उसी तरफ जा रहा था. लेकिन इस बार वो बाकायदा दौड़ रहा था. बदहवास और घबराया हुआ. उसे इस तरह दौड़ते देख उसी बीच पर घूमने आई एक महिला अब उसे पीछे दौड़ने लगती है. ये सोच कर कि वो परेशान है और पता नहीं क्या हो गया है?
शख्स के पीछे दौड़ती है एक महिला कैमरा अब भी ऑन था. लेकिन इस बार तस्वीर के साथ-साथ कैमरा रिकॉर्ड करने वाले की आवाज भी सुनाई देती है. उस शख्स के पीछे वो महिला दौड़ रही थी, वीडियो रिकॉर्ड करने वाली उसे देख कर ज़ोर ज़ोर से चीखती है और कहती है- उसी ने मारा है. उससे दूर हट जाओ. वो एक्टिंग कर रहा है. ये बात वो अंग्रेजी में बोल रही थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




