
'सभी मैम चैट करती रहती हैं...' टीचर पर भड़कीं छात्राएं, अफसरों के सामने खोल दी पोल, कही ये बात
AajTak
बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सैकड़ों स्कूली छात्राओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. ये छात्राएं लोकनायक उच्च माध्यमिक विद्यालय की थीं. छात्राओं ने घंटों तक भागलपुर जगदीशपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा. दोनों तरफ की आवाजाही बाधित रही.
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि जो बच्चे स्कूल में 75 प्रतिशत उपस्थित नहीं होंगे, उनका नाम काट दिया जाएगा. इस आदेश के बाद भागलपुर जिले की सरकारी स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी.
छात्राओं का कहना था कि हम लोग जिस स्कूल में 6 घंटे बिताते हैं, वहां न तो पानी की व्यवस्था है, न ही बिजली की व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए बेंच हैं. इसके अलावा स्कूल में शौचालय भी साफ-सुथरा नहीं रहता. आखिर हम 6 घंटे कैसे बिताएं? इसका जवाब कौन देगा? स्कूल में बिजली नहीं रहने से हम लोगों की तबीयत खराब हो जाती है. पानी को लेकर हम लोग परेशान हो जाते हैं. आखिर यह कब तक चलेगा?
इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने कहा कि स्कूल में व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त की जाएं, वरना यह आंदोलन और तेज होगा. छात्राओं ने घंटों तक भागलपुर जगदीशपुर मुख्य मार्ग को जाम रखते हुए प्रदर्शन किया. छात्राओं ने कहा कि स्कूल की हालत खराब है, वहीं दूसरी ओर 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होगी तो नाम काट दिया जाएगा. स्कूल में मैम खुद दिनभर मोबाइल पर चैटिंग करती रहती हैं. उसके बाद जो समय बचता है तो सोई रहती हैं. जब हम लोग पढ़ाई की बात करते हैं तो वह साफ तौर पर कहती हैं कि मुझे पढ़ाई कराना नहीं आता है.
बच्चियां सड़क पर निकलीं तो रुकी रहीं गाड़ियां
सड़क पर बच्चियों के जुलूस की वजह से गाड़ियां रुक गईं. ये बच्चियां सरकारी स्कूल की थीं, जो अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं थीं. एक कतार में अनुशासन के साथ नारे लगाते हुए. इनके साथ न कोई टीचर था, नहीं कोई नेता, लेकिन ऐसे चल रहीं थीं, जैसे आंदोलनों में उम्र खपाई हो. प्रदर्शन को कई घंटे हो गए. बच्चों को आश्वासन दिया गया है. उम्मीद है कि स्कूल में होने वाली सारी समस्याएं हल हो जाएंगी.
पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी क्या बोले?

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










