
'सभी मुस्लिम हमारे भाई, लेकिन धर्म भ्रष्ट करने वाले ना आएं', महाकुंभ को लेकर बोले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष
AajTak
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पूरी ने कहा,
संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अपना रुख साफ कर दिया है. अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष रवींद्र पूरी ने कहा, "कुम्भ में वो मुस्लिम न आएं, जो उनका धर्म भ्रष्ट कर सकते हैं. उन्हें जूस की दुकान, खाने की दुकान, चाय की दुकान न लगाने दिया जाए. क्योंकि वे जिहाद करते है." उन्होंने आगे कहा कि उनसे जान-बूझ कर थुकवाया जाता है, उन पर रोक लगनी चाहिए.
रवींद्र पूरी ने आगे कहा कि मुस्लिम हमारे भाई ही हैं. हमारे मठ को बानने वाले ठेकेदार भी मुस्लिम हैं, जो अच्छे मन से आएगा उससे कोई बैर नहीं है.
'गंगा मइया का आशीर्वाद...'
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पूरी ने कहा, "निरंजनी अखाड़े के छावनी में प्रवेश के वक्त मुस्लिम बैंड को भी शामिल किया गया. इस महाकुंभ में वो गैर-सनातनी लोग न आएं, जो धर्म भ्रष्ट करते हैं."
छावनी प्रवेश में आजाद बैंड के मालिक इक़बाल अहमद ने कहा, "ये बड़े सौभाग्य की बात है कि हम इसमें शामिल हुए. ये गंगा मइया का आशीर्वाद है."
यह भी पढ़ें: IAS अफसर बनना चाहती थी 13 साल की लड़की, साध्वी बनने के लिए महाकुंभ में त्यागा संसार!

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







