
सभी को फ्री में करवाएंगे राम मंदिर के दर्शन, बस तेलंगाना में सरकार बना दो: अमित शाह
AajTak
शाह ने तेलंगाना में लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया और कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सभी के लिए अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था करेगी. तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसने मुसलमानों को धर्म आधारित आरक्षण दिया, जो कि असंवैधानिक है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी सत्ता में आती है तो भाजपा तेलंगाना के सभी लोगों को अयोध्या में राम मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी. गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों से राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली और देरी की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का भूमि पूजन किया है और अब प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी.
केसीआर पर साधा निशाना शाह ने तेलंगाना में लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया और कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सभी के लिए अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था करेगी. तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसने मुसलमानों को धर्म आधारित आरक्षण दिया, जो कि असंवैधानिक है.
कांग्रेस और बीआरएस दोनों के बताया पिछड़ा वर्ग विरोधी उन्होंने कहा, भाजपा ने राज्य में अगली सरकार बनने पर धार्मिक आरक्षण को खत्म करने और ओबीसी और एसटी के लिए कोटा बढ़ाने का फैसला किया है. ओवैसी के दबाव में ओबीसी और एसटी से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण दिया गया. उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस दोनों को 'पिछड़ा वर्ग विरोधी' करार देते हुए दावा किया कि केवल भाजपा और पीएम मोदी ही BC का हित साध सकते हैं. उन्होंने पिछड़े वर्ग के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का वादा दोहराया.
यह देखते हुए कि तेलंगाना में ओबीसी की आबादी 52 प्रतिशत है, शाह ने कहा कि अगर भगवा पार्टी सत्ता में आती है तो सीएम पद समुदाय के किसी उम्मीदवार को दिया जाएगा. शाह ने बीआरएस सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है. बीआरएस सरकार के कथित अधूरे वादों को सूचीबद्ध करते हुए शाह ने कहा कि चंद्रशेखर राव सरकार ने झूठे वादे करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
BRS नहीं भ्रष्टाचार रिश्वत समितिः अमित शाह उन्होंने बीआरएस को 'भ्रष्टाचार रिश्वत समिति' कहा और साथ ही कालेश्वरम सिंचाई परियोजना और मिशन भागीरथ सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इसके साथ ही बीआरएस विधायकों पर 'दलित बंधु' योजना के लाभार्थियों से एक लाख रुपये से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया. शाह ने कहा कि, यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो यह सुनिश्चित करेगी कि लूटी गई राशि उन भ्रष्टाचारियों से भुगतान करवाकर राज्य के खजाने में वापस जमा की जाएगी.
सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीआरएस शासन में राज्य के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रश्न पत्र 16 बार लीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल में पारदर्शी तरीके से युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां देगी. बीआरएस सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त है. उन्होंने बताया कि सरकार ने उर्दू को दूसरी भाषा का दर्जा दिया है और मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









