
'सबूतों के साथ की छेड़छाड़, देश भी छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन', मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का जवाब
AajTak
जैकलीन की रेगुलर बेल के खिलाफ दायर किये गए ईडी के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी. जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था. जैकलीन ने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी.
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. 22 अक्टूबर को जैकलीन की कोर्ट में पेशी के बाद अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी बेल का विरोध किया है. ताजा अपडेट के अनुसार, ईडी ने जैकलीन द्वारा दायर की गई बेल का विरोध करते हुए कहा है कि वह 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दखल दे सकती हैं.
जैकलीन की बेल के खिलाफ ईडी
बताया जा रहा है कि जैकलीन की रेगुलर बेल के खिलाफ दायर किये गए ईडी के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी. जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था. उन्होंने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी. लेकिन एलओसी जारी होने के कारण वो कामयाब नहीं हो सकीं. ईडी का कहना ये भी है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया.
ईडी के मुताबिक, जैकलीन का बर्ताव जांच के दौरान ठीक नहीं रहा है. वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती है. इन्हीं खास दलीलों के साथ ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर जैकलीन को बेल दिए जाने का विरोध किया है.
सुकेश ने लिखा लेटर
दूसरी तरफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को लेटर लिखा है. इस लेटर में सुकेश ने कहा है कि जैकलीन का 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोई हाथ नहीं है. एक्ट्रेस को मिले सारे गिफ्ट और पैसे उनके रिश्ते का हिस्सा थे. सुकेश ने ये भी कहा है कि 200 करोड़ उन्हें रैनबेक्सी के पूर्व मालिक की पैरवी करने के लिए दिए गए थे. अपने लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि इंडोनेशिया में उसका कोयले की खुदाई का बिजनस है. होटल और न्यूज चैनल के स्टेक हैं, जिन्हें उसने बेच दिया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












