
सबा और सोहा संग सैफ अली खान ने दिया पोज, वायरल हो रही थ्रोबैक फोटो
AajTak
हाल ही में सबा ने सैफ अली खान और सोहा अली खान संग खुद की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है.
जूलरी डिजाइनर और सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर पटौदी परिवार की थ्रोबैक फोटो शेयर करती हैं. इन फोटोज में इनाया और तैमूर भी कई बार शामिल रहते हैं. हाल ही में सबा ने सैफ अली खान और सोहा अली खान संग खुद की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है. सबा ने लिखा मजेदार कैप्शन फोटो शेयर करते हुए सबा अली खान ने कैप्शन लिखा है. वह लिखती हैं, "हम सभी एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े हैं, उन्हें हिम्मत देने के लिए. हम्म, ओके, ये दोनों मेरे साथ खड़े होते हैं. क्या यह खुशकिस्मत नहीं कि इनकी एक बहन है सबा?" परिवार की यह थ्रोबैक फोटो देख फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं. कॉमेंट सेक्शन में वह हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












