
सबरीमाला मंदिर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए. वह इस मंदिर में पूजा करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं. 2018 के सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद यह यात्रा धार्मिक परंपरा और महिला श्रद्धा- दोनों के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है.
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए और इस तरह वह इस मंदिर में पूजा अर्चना करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गईं. वे भारत की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने सबरीमाला की यात्रा की है. इससे पहले 1970 के दशक में पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरी यहां आए थे.
ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक यात्रा
राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर लगे पारंपरिक प्रतिबंध को हटा दिया था. यह वही मंदिर है जहां भगवान अयप्पा को 'नित्य ब्रह्मचारी' माना जाता है. ऐसे में राष्ट्रपति मुर्मू का दर्शन करना उस सामाजिक बदलाव और श्रद्धा के संतुलन का प्रतीक माना जा रहा है.
भाजपा सांसद बंदी संजय कुमार ने X पर लिखा- 'वह 67 वर्ष की हैं. उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा, किसी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई, बल्कि उसे सम्मान दिया. वह पहली राष्ट्रपति हैं जिन्होंने इरुमुड़ी सिर पर रखकर भगवान अयप्पा के सामने शीश नवाया.' उन्होंने कहा, 'उनकी यह यात्रा बताती है कि भक्ति शोर नहीं करती, बल्कि सिर ऊंचा रखती है. वे 18 सीढ़ियां जिन्होंने विरोध और बहस दोनों देखी हैं, अब फिर से भक्ति की गरिमा की साक्षी बनीं.'
पारंपरिक रीति से यात्रा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










