
'सबका नाश कर दूंगी, पूनम के अंदर 'आत्मा' आ जाने का शक'... परिजनों ने सुनाई अलग-अलग कहानी
AajTak
पानीपत की साइको किलर पूनम पर परिवार का दावा है कि हत्या से पहले उसका व्यवहार अचानक बदल जाता था, जैसे उस पर कोई आत्मा सवार हो गई हो. वह गुस्से में कहती सबका नाश कर दूंगी. सुंदर बच्चों से जलन के कारण वह उन्हें टब में डुबोकर मार देती थी. पानीपत पुलिस पूछताछ में उसने चार हत्याएं कबूल कीं, जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है.
हरियाणा के पानीपत के भावड़ गांव में इन दिनों लोग की जुबान पर पूनम का ही नाम है. वही पूनम, जो कभी घर की साधारण बहू मानी जाती थी, जिस पर किसी ने आवाज तक ऊंची होते नहीं देखी थी, आज चार मासूमों की हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में है. पर हैरान करने वाली बात सिर्फ हत्याएं नहीं हैं, बल्कि वह अजीब-सी हरकतें, जिनके बारे में उसके अपने परिवार वाले अब खुलकर बता रहे हैं. क्या सच में उसमें 'कोई और' बोलता था?
पूनम के जेठ बताते हैं कि 2023 से पहले तक वह उनकी नजर में बेहद शांत, थोड़ी कम बोलने वाली लेकिन सामान्य महिला थी. लेकिन धीरे-धीरे वह बदलने लगी. घर में कई बार ऐसा होता कि वह अचानक चुप हो जाती, और कुछ मिनटों बाद उसका चेहरा बिल्कुल अलग सा दिखने लगता. जेठ बताते हैं कि कई बार लगता था जैसे उसकी आंखों में किसी और का भाव उतर आया हो. पूछो तो कहती-सबका नाश कर दूंगी… लेकिन आवाज उसकी नहीं लगती थी. हम डर भी जाते, पर फिर वह कुछ मिनट बाद वापस सामान्य दिखती. पर तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये बदलाव किसी खतरनाक मानसिक बीमारी या हिंसक प्रवृत्ति का संकेत हो सकता है.
पढ़ी-लिखी, शांत स्वभाव… पर अंदर कुछ और चल रहा था
पूनम एमए (पॉलिटिकल साइंस) तक पढ़ी है, B.Ed भी किया. 2019 में उसकी शादी नवीन से हुई थी. दो साल बाद 2021 में बेटे शुभम का जन्म हुआ. परिवार में सब उसे समझदार, जिम्मेदार और सीधी-सादी बहू मानते थे. लेकिन उसी “सीधी-सादी” छवि के पीछे एक दूसरी पूनम पल रही थी. एक ऐसी पूनम, जो परिवार में सुंदर या मनमोहक बच्चों को देखते ही विचलित हो जाती थी.
चाय जानबूझकर गिराना
जेठानी की 6 साल की बेटी विधि से पूनम अक्सर खीझती थी. एक बार उसने विधि के चेहरे पर गर्म चाय गिरा दी. परिवार ने इसे दुर्घटना मान लिया. लेकिन जब पुलिस पूछताछ में पूछा गया कि चाय क्यों फेंकी तो उसका जवाब सिहरा देने वाला था 'ये बड़ी होकर बहुत खूबसूरत हो जाती… इसलिए इसका चेहरा जला दिया.' उस वक्त घरवालों को अंदाज़ा नहीं था कि चाय का गिरना भी उसकी हिंसक सोच का हिस्सा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










