
सफाई करते हुए घर में मिला रहस्यमयी कमरा, अंदर थी ये डरावनी और भद्दी चीजें
AajTak
अगर आप किसी घर में लंबे समय से रह रहे हों और अचानक वहां किसी रहस्यमयी कमरे के बारे में पता लगे तो आप क्या करेंगे? एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. उसने घर में मिले हिडेन रूम के बारे में रेडिट पर बताया तो लोग हैरान रह गए. साथ ही उसने बताया कि इस कमरे में उसे कुछ डरावनी चीजें भी मिलीं.
एक महिला को अपने घर के बेसमेंट की सफाई करते हुए जो मिला वह हैरान करने वाला था. ये एक हिडेन रूम था जो उसने उससे पहले कभी नहीं देखा था. इतना ही नहीं बल्कि महिला ने कमरे के अंदर जो देखा वह और भी अजीब था. महिला ने बताया कि वह बेसमेंट के पुराने पैनल को हटाते हुए एक नए कमरे में पहुंच गई.
1893 में बना था महिला का घर
उसने रेडिट पर इसके बारे में लिखा. उसने लिखा कि इस कमरे का रास्ता दीवार में एक छोटे से चाकोर दरवाजे से था. इसे एक पैनल से ढंका गया था और काफी पहले इसको बंद करने के लिए दीवार खड़ी कर दी गई थी. महिला ने आगे बताया कि उसका घर काफी पुराना था जो 1893 में बना था और उसने इसे एक ऐसे शख्स से खरीदा था जिसे रेडियो में काफी दिलचस्पी थी.
रेडियो एक्विपमेंट और विंटेज इलैक्ट्रिक रेजर
उसने बताया कि यही कारण है कि घर का बेसमेंट दरअसल रेडियो रूम था जिसमें घर के पुराने मालिक ने एक फैंसी रेडियो रखा हुआ था. इससे वह दुनियाभर के लोगों से बात करता था. इस रेडियो के लिए हमारे घर के पीछे एक बड़ा टावर भी था. ऐसे में हिडेन रूम में मुझे रेडियो एक्विपमेंट मिले. साथ ही इसमें विंटेज इलैक्ट्रिक रेजर भी था.
कुछ डरावनी और अभद्र तस्वीरें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












