
सफर ही नहीं कराएगी, अब पार्सल डिलीवरी भी करेगी मेट्रो! भारत में पहली बार यहां शुरू हुई सेवा
AajTak
कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक खास सुविधा की व्यवस्था की है. कोलकाता मेट्रो अपने यात्रियों को कूरियर पिक एंड ड्रॉप की सेवा (Courier Services) देने जा रही है. आइए जानते हैं क्या है कोलकाता मेट्रो का प्लान.
मेट्रो सेवा को यात्रियों के लिए लगातार बेहतर बनाने का काम किया जाता है. अब इसी कड़ी में कोलकाता मेट्रो ने लोगों की सुविधा के लिए बढ़िया पहल की है. भारत में पहली बार कोलकाता मेट्रो रेल पार्सल पिकअप और ड्रॉप ऑफ सेवा में शामिल होने जा रही है. अब से पार्सल डिस्पैच या पिक-अप के लिए कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को किसी भी कूरियर सेवा काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. व्यस्तता के कारण कई लोगों के पास किसी पार्सल को छोड़ने के लिए कूरियर ऑफिस जाने का समय नहीं होता है, लेकिन उनमें से ज्यादातर रोजाना मेट्रो रेल से अपने दफ्तर आते-जाते हैं. इसी को देखते हुए कोलकाता मेट्रो रेल अपने यात्रियों के लिए ये सुविधा शुरू की है.
कोलकाता मेट्रो रेल ने स्टेशन पर पार्सल पिकअप और ड्रॉप ऑफ के लिए बूथ बनाए हैं. इस बूथ पर ही यात्री अपना पार्सल छोड़ सकते हैं या पिक कर सकते हैं. अभी कोलकाता मेट्रो के सियालदह मेट्रो स्टेशन पर ये बूथ बनाया गया है. कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने सोमवार को सियालदह मेट्रो स्टेशन पर पिक अप एंड ड्रॉप ऑफ (पीयूडीओ) पार्सल सुविधा का उद्घाटन किया.
इस सेवा से मेट्रो यात्रियों को अपने पार्सल भेजने और रिसीव करने में आसानी होगी. कोलकाता मेट्रो रेल प्राधिकरण का दावा है, यह पिक एंड ड्राप सर्विस सुविधा अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के मेट्रो स्टेशनों पर बहुत आम और लोकप्रिय है. कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इस सेवा को दूसरे स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा.
सियालदह मेट्रो स्टेशन पर उपनगरीय जिलों के यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस काउंटर सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे. कौशिक मित्रा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया, अगर यह परियोजना सफल होती है, तो हम भविष्य में कोलकाता मेट्रो रेल के तहत कई स्टेशनों पर इस तरह के पार्सल बूथ का निर्माण करेंगे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



