
सपा ने मुरादाबाद से एसटी हसन का टिकट काटा, अब रामपुर पर नजरें, नाराज आजम को मना पाएंगे अखिलेश?
AajTak
जेल में बंद पूर्व सांसद आजम खान ने चिट्ठी लिखकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है. समर्थक उसी चिट्ठी को दिखाकर अब चुनाव से दूर जाने की बात करने लगे हैं. बताया जा रहा है कि आजम खान चाहते थे कि रामपुर से अखिलेश यादव चुनाव लड़ें. लेकिन सूत्रों ने कहा कि रामपुर से अखिलेश यादव रत्ती भर लड़ने के इच्छुक नहीं हैं. वहीं एसटी हसन का मुरादाबाद से टिकट कटने की चर्चाएं जोरों पर हैं.
रामपुर से लेकर मुरादाबाद तक समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर सियासत तेज है. जहां एक तरफ रामपुर में आजम खान की नाराजगी के मद्देनजर सपा की स्थानीय यूनिट ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है तो वहीं मुरादाबाद से नामांकन कर चुके सांसद एसटी हसन का टिकट कटने जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अब मुरादाबाद से रुचि वीरा को मैदान में उतारने जा रही है. वहीं एसटी हसन को रामपुर से टिकट दिया जा सकता है. आजतक से बातचीत में रुचि वीरा ने स्पष्ट कहा है कि सपा के आदेश पर वह बुधवार को मुरादाबाद से नामांकन करने जा रही हैं.
दरअसल, जेल में बंद पूर्व सांसद आजम खान ने चिट्ठी लिखकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है. इसके बाद आजम खान समर्थक उसी चिट्ठी को दिखाकर अब चुनाव से दूर जाने की बात करने लगे हैं. इसके पीछे राजनीति है. बताया जा रहा है कि आजम खान चाहते थे कि रामपुर से अखिलेश यादव चुनाव लड़ें. लेकिन सूत्रों ने कहा कि रामपुर से अखिलेश यादव रत्ती भर लड़ने के इच्छुक नहीं हैं. मंगलवार दोपहर तक खबर आई कि अखिलेश रामपुर से भतीजे तेज प्रताप यादव को लड़ाना चाहते हैं. तेज प्रताप के नाम का विरोध आजम खान से जुड़े नेताओं ने किया है. अब आजम के कहने पर रामपुर में सपा यूनिट ने चुनाव बहिष्कार का दांव चला है.
समाजवादी पार्टी के रामपुर जिलाध्यक्ष, विधायक और पूर्व प्रत्याशी ने एक साथ पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि रामपुर चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा. अगर अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे तो समाजवादी पार्टी की रामपुर यूनिट चुनाव का बहिष्कार करेगी. आजम खान के आदेश के बाद जिला यूनिट ने ये प्रेस कांफ्रेंस की थी. इसमें कहा था कि जिस तरीके से प्रशासन ने पिछले दो चुनाव में सपा के कार्यकर्ताओं और वोटर्स के साथ बर्ताव किया है, उसे देखते हुए वह लोग इस चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं और अखिलेश यादव ने अगर चुनाव नहीं लड़ा तो आजम खान इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव पर रामपुर से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है.
वहीं अखिलेश यादव ने खुद लड़ने से इनकार कर दिया है जबकि सूत्रों के जरिए उनके भतीजे और उनके परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव का नाम आगे किया गया है. इसके बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम खान के लोगों ने अखिलेश यादव पर दबाव बढ़ा दिया है. अब नामांकन में 24 घंटे से भी काम का वक्त बचा है लेकिन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही. आजम खान ने भी अपने तरफ से प्रत्याशी देने से मना कर दिया है फिलहाल समाजवादी पार्टी में मंथन का दौर जारी है की किस प्रत्याशी घोषित किया जाए
जेल में आजम खान से मिलने पहुंचे थे अखिलेश
चार दिन पहले ही सीतापुर जेल में जाकर अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी. इसके बाद सपा प्रमुख ने कहा था कि उनके और आजम के बीच बातचीत पूरी हो गई है. लेकिन इसके बाद आजम खान की चिट्ठी ने सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा दिया है. इस चिट्ठी के बाद आजम की नाराजगी खुलकर सामने आई है. इसके बाद चर्चा है कि क्या अखिलेश यादव आजम खान को मनाने में कामयाब हो पाएंगे? अब केवल रामपुर ही नहीं बल्कि मुरादाबाद तक तनाव है. रामपुर में आजम समर्थक जिला इकाई चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रही है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार सुबह ही मुरादाबाद में नामांकन करने वाले सांसद एसटी हसन का टिकट कटने की चर्चाएं शाम तक होने लगीं.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



