
सपा का नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, जनता से साथ निभाने का वादा; Akhilesh Yadav ने शेयर किया VIDEO
Zee News
सपा ने 2022 के लिए क्रिएटिव कैंपेन शुरू कर दी है. नए गाने का वीडियो यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी एक्टिव हो गई है. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Prty) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2022 चुनाव के लिए नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है. इस गाने का टाइटल 'सुख दु:ख में साथ निभाया है, सुख दु:ख में साथ निभाएंगे' है. सुख दुःख में साथ निभाया है सुख दुःख में साथ निभाएँगे गाने में लॉकडाउन, कोरोना काल की अव्यवस्था और सरकारी बदहाली की तस्वीरें लगाई गई हैं. इस गाने का वीडियो यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. सपा अध्यक्ष ने भी इसे शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि सुख-दुख में साथ निभाया है, सुख-दुख में साथ निभाएंगे. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










