
सनातन विवाद पर पीएम मोदी का जवाबी हमला, क्या 2024 चुनाव की रणनीति का खुलासा कर गया...
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर सनातन धर्म विवाद पर विपक्ष को घेरा. दूसरी ओर डीेएमके लगातार इस विवाद पर बैकफुट पर जाती नजर आ रही है. आखिरकार वे कौन से कारण हैं जिसके चलते बीजेपी को लगता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में ये मुद्दा उसके लिए कारगर हो सकता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर सनातन धर्म की आलोचना करने वालों पर हल्ला बोला है. मध्य प्रदेश के बीना में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्षी गठबंधन INDIA को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को विभाजित करने में लगे हैं. भारत की संस्कृति पर हमला करना उनका मकसद है. एक बार पहले भी सनातन धर्म विवाद पर बोलते हुए पीएम ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वो इस विवाद का सख्ती से जवाब दें. पीएम ने दुबारा सनातन मुद्दे पर बोलकर यह जता दिया कि अब 2024 में इस मुद्दे को बीजेपी इसे ब्रह्मास्त्र के तरीके से इस्तेमाल कर सकती है.
आखिर वे कौन से कारण हैं जिसके चलते बीजेपी को लगता है कि अगर इस मुद्दे को 2024 के चुनावों में हथियार बनाएं तो वह कारगर साबित हो सकता है? बीजेपी जानती है इस मुद्दे पर लगातार हमलावर होने से इंडिया गठबंधन में फूट पड़ सकता है. इसके साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में मदद मिलेगी. सबसे बड़ी बात बीजेपी इस मुद्दे को आधार बनाकर तमिलनाडु में अपने ओबीसी कार्ड को और मजबूत कर राज्य में अपनी जड़ें जमा सकती है.
डीएमके क्यों बैकफुट पर आई
सनातन धर्म विवाद में बीजेपी के मौका लपकते देख द्रमुक बैकफुट पर है. बुधवार को द्रमुक के सर्वे सर्वा और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सनातन धर्म पर अब बयानबाजी खत्म करें, क्योंकि इसका फायदा बीजेपी उठा रही है.आए दिन बीजेपी का कोई न कोई मंत्री इस मुद्दे पर बोल रहा है. स्टालिन ने कहा, इस मुद्दे पर बात करने के बजाय एनडीए गवर्नमेट के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता के सामने लाएं. शुरूआत में जब बीजेपी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हुई है तो द्रमुक नेताओं ने उदयनिधि से भी ज्यादा खतरनाक बयान दिए. कोई एड्स बताने लगा तो खूंखार जानवरों से तुलना करने लगा. बता दें कि विवाद की जड़ तमिलनाडु चीफ मिनिस्टर के बेटे और सरकार में मंत्री उदयनिधि का वह बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.' अचानक डीएमके का बैकफुट पर आना क्या यही संकेत नहीं देता है कि पार्टी को लगता है कि गलती हो गई?
खुद को मॉडरेट दिखा रहे स्टालिन, क्या डैमेज कंट्रोल की कोशिश है
पिछले एक हफ्ते से सनातन मुद्दे पर खुद को मॉडरेट दिखा रहे तमिलनाडु के सीएम स्टालिन शुरू में तो अपने बेटे के बचाव में इस तरह से आए जैसे लगा कि उदयनिधि को सनातन विरोधी साबित कर वो तमिल राजनीति में अपने बेटे को स्थापित कर देंगे. उन्होने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान बताकर ये साबित करने की कोशिश की कि सनातन धर्म सनातन काल से शोषण पर आधारित रहा है. उनके बाद डीएमके के कई नेताओं के भी उसी तरह के बयान आए जिससे ऐसा लगा कि वास्तव में यह एक रणनीति के तहत हो रहा है. पर जिस तरह पिछले दिनों स्टालिन हिंदू-हिंदू , मंदिर-मंदिर खेल रहे हैं वो बताता है कि स्टालिन को अब लग रहा कि उनसे गलती हो गई. वो डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




