
सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी का पूरा मामला क्या है? CBI चलाना चाहती है केस, सुकेश ने भी लगाए आरोप?
AajTak
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया की मुसीबतें फिर बढ़ सकती हैं. ठगी के आरोपों में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एलजी को पत्र लिखा है. चंद्रशेखर ने ये आरोप ऐसे वक्त पर लगाए, जब हाल ही में सीबीआई ने सत्येंद्र जैन और जेल के कई अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की मांग की है.
करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा है. इस पत्र में सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ उनकी नई शिकायत पर विचार करने की अपील की है. इससे दो दिन पहले ही सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और पूर्व जेल अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले के तहत जांच करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी थी. सीबीआई ने कहा था कि दोनों पर जेलों में सुरक्षा प्रदान करने के बदले जेल के कैदी और ठग सुकाश चन्द्रशेखर से मोटी रकम वसूलने का आरोप है. सुकेश ने लगाए क्या आरोप?
सुकेश ने अपने नए पत्र में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश ने पत्र में कहा है कि सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया जेल से समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं, पूरा जेल प्रशासन उनकी कठपुतली है. सुकेश ने आरोप लगाया कि उसे जेल अधिकारियों द्वारा गंभीर, निरंतर, मानसिक दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जो आज तक पूरी तरह से सत्येन्द्र जैन और अरविंद केजरीवाल के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं.
सुकेश ने एलजी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उसने अपने पत्र में कहा है कि वह अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों को बेनकाब करने और उनके खिलाफ खड़े होने के कारण भारी जोखिम में है. सुकेश ने जांच और अंतिम रिपोर्ट दाखिल होने तक गवाह के रूप में अपनी सुरक्षा के लिए आप सरकार के नियंत्रण से बाहर की जेल में उसे स्थानांतरित करने की भी मांग की है.
सुकेश ने अपील की है कि उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाए जो उससे मुलाकात कर उसका बयान दर्ज करे. सुकेश ने आरोप लगाया है कि वह गंभीर खतरे में है. उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल कानूनी जांच का सामना कर रहे हैं, इसलिए वह सभी को चुप कराने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं.
सीबीआई ने क्यों मांगी केस चलाने की अनुमति?
सीबीआई ने जेल में आरामदायक जिंदगी के बदले में सुकेश चंद्रशेखर समेत हाई-प्रोफाइल कैदियों से करोड़ों रुपये की कथित उगाही के मामले में सत्येंद्र जैन, पूर्व जेल अधीक्षक राज कुमार और पूर्व जेल महानिदेशक संदीप गोयल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



