
सत्यपाल मलिक सक्रिय राजनीति से दूर रहकर कैसे जयंत और अखिलेश की मदद कर पाएंगे?
AajTak
मेघालय के राज्यपाल पद से रिटायरमेंट होते ही सत्यपाल मलिक के तेवर बीजेपी के लिए और भी ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की मदद करने का ऐलान किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी को यूपी में खासकर पश्चिमी यूपी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.
मेघालय के राज्यपाल पद से रिटायरमेंट होते ही सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मेघालय से लौटते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में सक्रिय हो गए हैं. आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सियासी तौर पर मदद करने की बात कर रहे हैं, लेकिन न किसी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं और न ही 2024 में चुनाव लड़ना चाहते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि सत्यपाल मलिक किस तरह से अखिलेश-जयंत को मदद करेंगे?
महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे
सत्यपाल मलिक इन दिनों पश्चिमी यूपी में एक के बाद एक जिले का दौर कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी के खिलाफ तेवर सख्त कर रखे हैं. इतना ही नहीं वो अपने बागपत के गांव में भी लोगों से मिलने-जुल रहे हैं. बुलंदशहर से लेकर हापुड़, अलीगढ़ और शामली तक का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान सत्यपाल मलिक किसानों से जुड़े मुद्दों से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक पर बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं.
पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक कहते हैं कि आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मदद करूंगा, क्योंकि मैं इन्हीं पार्टियों से निकला हुआ हूं. वह कहते हैं कि बीजेपी सरकार में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से देश में हाहाकार मचा है. यह सरकार किसान विरोधी है. किसानों के हक की लड़ाई को जारी रखेंगे.
सत्यपाल मलिक कहते हैं कि किसानों का गन्ने का भुगतान रुका हुआ है. बकाया पर ब्याज भी नहीं दिया जा रहा. माफी मांगकर किसानों को धरने से उठाया गया, लेकिन अब एमएसपी कानून नहीं बना. सेना की अग्निवीर भर्ती पर कहते हैं कि सिर्फ चार साल की नौकरी है, जिसमें पेंशन भी नहीं है. मुजफ्फरनगर में सेना भर्ती में पहुंचे युवकों को सड़कों और झाड़ियों में सोना पड़ा, खाना तक नहीं मिला.
नहीं चाहता 2024 में रिपीट कर बीजेपी

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



