
'सत्ता में रहकर सट्टा का खेल...', स्मृति ईरानी का आरोप- महादेव एप केस में छत्तीसगढ़ CM ने लिए करोड़ों रुपये
AajTak
स्मृति ईरानी ने कहा, भूपेश बघेल सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल कर रहे हैं. कल राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बहुत बड़े खुलासे हुए हैं. असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं. मैं आज कुछ सवाल पूछना चाहती हूं, 'क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे?
पांच राज्य, जिनमें विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है और इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और भूपेश बघेल के खिलाफ सवाल उठाए हैं. उन्होंने शनिवार सुबह दिल्ली बीजेपी हेडक्वाटर्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा साथ ही उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए. स्मृति ईरानी ने कहा कि, सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत है. कल भूपेश भगेल के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.
असीम दास से हुई 5 करोड़ की वसूली असीम दास नाम के शख्स से 5.30 करोड़ की वसूली की गई है. मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को असीम दास से शुभम सोनी के माध्यम से पैसा मिला है. क्या यह सच है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास को रायपुर जाने और चुनावी फंड भूपेश भगेल को देने के लिए वॉयस मैसेज भेजा गया था? स्मृति ईरानी ने कहा, 'मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुभम सोनी ने अपने लिखित बयान में महादेव ऐप के प्रमोटर ने कहा है कि भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है.'
स्मृति ईरानी ने पूछे ये सवाल स्मृति ईरानी ने कहा, भूपेश बघेल सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल कर रहे हैं. कल राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बहुत बड़े खुलासे हुए हैं. असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं. मैं आज कुछ सवाल पूछना चाहती हूं, 'क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे?
1. क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे. 2. क्या ये सत्य है कि असीम दास एक वॉइस मैसेज के माध्यम से ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें? 3. क्या ये सत्य है कि 2 नवंबर को होटल ट्राइटन में असीम दास से पैसे बरामद हुए? 4. क्या यह सत्य है कि अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये pmla के तहत फ्रीज किया गया. ये सारे प्रश्न मैं आज भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं से कर रही हूं. 5. असीम दास नामके एक व्यक्ति से 5 करोड़ तीस लाख से ज्यादा पैसा बरामद हुआ है.
ED को गुरुवार को मिली थी सफलता बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) को ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की थी. जिसमें 5.39 करोड़ रुपये नकद पकड़े गए थे. दरअसल, यह कार्रवाई ईडी ने महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट की जांच के दौरान की. इस दौरान पकड़े गए कैश कूरियर असीम दास ने पूछताछ में खुलासा किया है कि बड़ी रकम 'बघेल' नाम के राजनेता को दिए जाने का इंतजाम किया गया था.
खुफिया जानकारी में सामने आया था सच? 2 नवंबर को ईडी को खुफिया जानकारी मिली थी कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है. ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली. भिलाई और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए खास तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से भेजे गए एक कैश कूरियर असीम दास को डिटेन किया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



