
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पूर्व वनमंत्री विजय शाह के लिए हुई मुर्गा भरता पार्टी, कमेंट्री कर खुद फंस गए 'माननीय'
AajTak
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में फॉरेस्ट का स्टाफ पूर्व वन मंत्री और BJP विधायक विजय शाह को बाकायदा प्राइवेट वाहन से पचमढ़ी स्थित रोरीघाट के सिद्ध बाबा की पहाड़ी तक ले गया. इसके बाद पार्टी के लिए आग जलाकर चिकन-भरता और बाटी पकाए गए.
मध्यप्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. इन सब के बीच हरसूद क्षेत्र से 9 बार से बीजेपी विधायक और प्रदेश सरकार में पांच बार मंत्री रहे विजय शाह की दाल-बाटी और चिकन पार्टी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. खुद शाह चिकन पार्टी में खुद कमेंट्री कर फंसते नजर आ रहे हैं. नियमों को दरकिनार कर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में हुई चिकन पार्टी की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों को की है. वीडियो वायरल होने और अधिकारियों की शिकायत होने के बाद वन विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं.
दरअसल, पूर्व वन मंत्री और विधायक विजय शाह अपने दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल पचमढ़ी घूमने आए थे. जहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रतिबंध के बावजूद नियमों को ताक पर रख पार्क के नियमों को तोडते नजर आए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वन विभाग के अधिकारी अपने आप को भाजपा सरकार के वर्तमान विधायक और पूर्व वन मंत्री की नजर में खुद को अच्छा दिखा सकें.
कोर एरिया में फॉरेस्ट का स्टाफ BJP विधायक को बाकायदा प्राइवेट वाहन से पचमढ़ी स्थित रोरीघाट स्थित सिद्ध बाबा की पहाड़ी तक ले गया. इसके बाद आग जलाकर चिकन-भरता और बाटी बनाकर पार्टी की.
वहीं, यदि फॉरेस्ट नियमों की बात की जाए तो रिजर्व क्षेत्र में आग लगाना या पार्टी करना कानूनन जुर्म है. नियमों को दरकिनार करते हुए रिजर्व क्षेत्र में फॉरेस्ट के ही स्टाफ ने मिलकर पार्टी की व्यवस्थाकी और आग जलाकर खाना पकाया. देखें Video:-
सिद्ध बाबा पहाड़ी पर पार्टी का भोजन बनाने और पूर्व मंत्री की खिदमत में लगे फॉरेस्ट के महिला-पुरुष गार्ड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें फॉरेस्ट कर्मी कुर्सियां और पार्टी का सामान लाते दिखाई दे रहे हैं. पूर्व वन मंत्री विजय शाह हरसूद-खंडवा क्षेत्र से 9 बार से विधायक और प्रदेश सरकार में 5 बार आदिम जाति कल्याण मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, खाद्य मंत्री सहित दो बार वन मंत्री रह चुके हैं.
आरटीआई एक्टिविस्ट और शिकायतकर्ता अजय दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रतिबंध के बावजूद पूर्व वन मंत्री और उनके कुछ मित्र निजी वाहन और सरकारी वाहनों में सफारी करने गए थे. वाकई दुर्भाग्यपूर्ण था. जहां पर आप माचिस नहीं ले जा सकते, वहां पर उन्होंने चिकन-मटन पकाया. दुर्भाग्य से वन अधिकारी और जिनका काम है बाघों का और दुर्लभ वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना, वह उनके लिए चिकन-मटन चूल्हा जला के पका रहे थे. कहीं यदि अग्नि से वहां पर लापरवाही से कोई बड़ी दुर्घटना होती तो निश्चित तौर पर बहुत बड़ा नुकसान होता. और सारे नियम कानून तोड़कर फील्ड डायरेक्टर कृष्णमूर्ति की ओर से जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं. देखें Video:-

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



